Bihar Election Result: वो सीटें, जहां NDA का कभी नहीं खुला खाता, वहां चिराग की पार्टी ने लहराया जीत का परचम

Bihar Election Result 2025: बिहार में एनडीए का जादू चलता आ रहा है। इनमें से ही एक चिराग पासवान की पार्टी ने लोगों को हैरान कर दिया है। पार्टी 19 सीटों पर बढ़त के साथ आगे बढ़ रही है। 1 सीट पर जीत चुकी है। बाकी सीटों पर मतगणना जारी है।

Updated On 2025-11-14 18:02:00 IST

बिहार चुनाव 2025 में चिराग पासवान की पार्टी LJPRV का परिणाम।

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए एक बार फिर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। अभी तक सामने आए रुझानों में एनडीए 205 सीटों से ज्यादा की बढ़त के साथ आगे बढ़ रही है। इनमें से 10 सीटों पर एनडीए की जीत भी दर्ज की जा चुकी है। 5 एनडीए के पांचों पांडव जदयू, बीजेपी, लोजपा (रामविलास), हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने गजब का प्रदर्शन किया हैसीटों पर बीजेपी की जीत हुई है, तो 6 सीटों पर जनता दल यूनाइटेड जीत चुकी है। वैसे तो इस जीत में एनडीए की सभी पार्टियों का पूरा सहयोग है लेकिन पीएम मोदी के हनुमान कहे जाने वाले चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

बिहार चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी को 29 सीटें दी गई थीं। इनमें से एक सीट पर लोजपा उम्मीदवार का नामांकन रद्द कर दिया गया था। इसके बाद 28 सीटों पर चिराग पासवान की पार्टी चुनाव लड़ रही है। 28 सीटों में से 19 सीटों पर चिराग की पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। खास बात ये है कि चिराग पासवान की पार्टी को एनडीए में वो सीटें दी गई थीं, जहां बीते कई बार से 3-4 चुनाव से एनडीए की हालत खराब थी। हालांकि इस बार इन खराब सीटों पर भी 'मोदी के हनुमान' ने जीत का चिराग जला दिया है।

  • इन सीटों में वैशाली की महुआ सीट है, जहां से लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव चुनावी मैदान में हैं।
  • मुजफ्फरपुर की बोचहां सीट है। इस सीट पर मुसाफिर पासवान और उनके बेटे चुनाव जीतते रहे हैं।
  • चेनारी की सीट से अकसर कांग्रेस जीतती रही है।
  • कटिहार की बलरामपुर सीट पर लंबे समय से सीपीआईएमएल के महबूब आलम जीतते आए हैं।

खबर लिखे जाने (4.50 बजे) तक चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) के गोविंदगंज से उम्मीदवार राजू तिवारी गोविंदगंज से जीत चुके हैं। उन्हें 32,683 वोटों के साथ जीत मिली है। उन्हें कुल 96034 वोट मिले।

  1. इसके अलावा सगौल विधानसभा सीट से राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता 78678 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।
  2. बेलसंद विधानसभा सीट से अमित कुमार 58513 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।
  3. कस्बा विधानसभा सीट से नितेश कुमार सिंह 69922 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।
  4. बलरामपुर विधानसभा सीट से संगीता देवी 79210 वोटों के साथ आगे चल रही हैं।
  5. सिमरी बख्तियारपुर से संजय कुमार सिंह 77199 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।
  6. बोचाहन विधानसभा सीट से बेबी कुमारी 91681 वोटों के साथ आगे चल रही हैं।
  7. दरौली विधानसभा सीट से विष्णु देव पासवान 77316 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।
  8. महुआ विधानसभा सीट से संजय कुमार सिंह 66063 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।
  9. बखरी विधानसभा सीट से संजय कुमार 68178 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।
  10. परबत्ता विधानसभा सीट से बाबूलाल शौर्य 76955 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।
  11. नाथनगर विधानसभा सीट से मिथुन कुमार 80289 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।
  12. बख्तियारपुर विधानसभा सीट से अरुण कुमार 88520 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।
  13. चेनरी विधानसभा सीट से मुरारी प्रसाद गौतम 50825 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।
  14. देहरी विधानसभा सीट से राजीव रंजन सिंह 78389 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।
  15. ओबरा विधानसभा सीट से प्रकाश चंद्र 53546 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।
  16. शेरघाटी विधानसभा सीट से उदय कुमार सिंह 76837 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।
  17. राजौली विधानसभा सीट से विमल राजबंशी 85990 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।
  18. वहीं गोबिंदपुर विधानसभा सीट से बिनीता मेहता 72349 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।

इन 19 सीटों के अलावा बाकी की 9 सीटों पर भी चिराग पासवान की पार्टी के उम्मीदवार चुनावी रण में हैं। वे अपने विपक्षी को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इन सीटों पर भले ही दूसरी पार्टियों की लीड हो, लेकिन चिराग पासवान की पार्टी के उम्मीदवार दूसरे नंबर पर पकड़ बनाए हुए हैं।

Tags:    

Similar News