बिहार चुनाव 2025: समस्तीपुर से पीएम मोदी का धुआंधार आगाज, बेगूसराय में जीविका दीदियों को बांटे सूप और प्रसाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव अभियान की शुरुआत कर्पूरी ग्राम से की और भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि दी। समस्तीपुर में जनसभा के दौरान मोबाइल लाइट जलवाई और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। पढ़ें बिहार चुनाव के ताज़ा अपडेट।
बिहार चुनाव 2025: पीएम मोदी ने कर्पूरी ग्राम से किया प्रचार का आगाज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के समस्तीपुर से एनडीए के चुनावी अभियान का धमाकेदार शुभारंभ किया। जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मभूमि से उन्होंने कांग्रेस-राजद पर तीखा प्रहार करते हुए दावा किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए इस बार सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर बिहार को अब तक का सबसे बड़ा जनादेश देगा। मोदी ने कहा-
“पूरा बिहार नारा लगा रहा है- फिर एक बार एनडीए सरकार, फिर एक बार सुशासन सरकार, जंगलराज वालों को दूर रखेगा बिहार!”
कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि, विपक्ष पर तंज
रैली से पहले पीएम मोदी कर्पूरी ग्राम पहुंचे और भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर को नमन किया। उन्होंने कहा, “यह मेरे जीवन का बेहद खास दिन है। कर्पूरी जी का आशीर्वाद है कि आज गरीब-पिछड़े परिवारों से आए लोग देश की कमान संभाल रहे हैं।”
सुशासन बनाम भ्रष्टाचार’ का संदेश
मोदी ने कहा कि यह चुनाव सुशासन बनाम भ्रष्टाचारके बीच की लड़ाई है। उन्होंने कहा- “हमारा लक्ष्य है- विकास का दीपक हर घर तक पहुंचे, और विपक्ष का लक्ष्य है- लालटेन की लौ में अंधेरा कायम रखना।”
प्रधानमंत्री ने सभा में मौजूद युवाओं से अपील की कि वे ‘नई रोशनी वाले बिहार’ के लिए एनडीए के साथ आएं।
बिहार चुनाव 2025 के पहले चरण से पहले पीएम मोदी की यह रैली एनडीए के लिए मनोबल बढ़ाने वाला संदेश मानी जा रही है। उन्होंने अपने भाषण में विकास, सुशासन और जननायक कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा को केंद्र में रखा।
विपक्ष पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा: “राजद-कांग्रेस वाले हजारों करोड़ के घोटालों में जमानत पर हैं। चोरी की आदत ऐसी कि अब 'जननायक' की उपाधि भी चुराने पर उतारू हैं। बिहार की जनता कर्पूरी ठाकुर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी!”
लाइव अपडेट और हर राजनीतिक हलचल के लिए जुड़े रहें।
बिहार चुनाव 2025: PM Modi Begusarai Rally Live Updates
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "RJD और कांग्रेस तो खुद ही अपने आप में एक समस्या हैं।
इनके पास बिहार की समस्याओं का न कभी समाधान था और न कभी होगा।
ये संवेदनहीन लोग हैं, ये वो लोग हैं, जो बाढ़ आने पर भी गरीबों का मजाक उड़ाते हैं।"
बिहार चुनाव 2025: PM Modi Begusarai Rally Live Updates
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "NDA सरकार के लिए विकास सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हम जानते हैं कि जब औद्योगिकरण होगा, तो नौकरियां भी आएंगी।
इसलिए हमने सबसे पहले बिहार को जंगलराज से मुक्त किया।
जब बिहार में कानून का राज लौटा, तो उद्योगों के लिए भी माहौल बना।
2014 में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद इसे और गति मिली।
आज हमारा बेगूसराय न सिर्फ अपनी औद्योगिक पहचान वापस पा रहा है, बल्कि देश का एक बड़ा इंडस्ट्रियल हब बनने की तरफ आगे बढ़ रहा है।"
बिहार चुनाव 2025: PM Modi Begusarai Rally Live Updates
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "जंगलराज वालों ने सिर्फ अपने बेटे-बेटियों का भविष्य बनाया और बिहार के नौजवानों के भविष्य बर्बाद कर दिया।
ये बात बेगूसराय का हर घर जानता है, हर कोई महसूस करता है।
हमारे श्रीबाबू ने बेगूसराय को औद्योगिक केंद्र बनाने के लिए काम किया था।
उनके प्रयास से यहां अनेक प्रकार के उद्योग आए।
एक समय था, जब ये क्षेत्र देश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में से एक था।"
बिहार चुनाव 2025: PM Modi Begusarai Rally Live Updates
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "जब स्वार्थ हावी होता है, लूट-खसोट ही लक्ष्य होता है, तो वही होता है, जो RJD और कांग्रेस वाले कर रहे हैं।
ये लोग पहले टिकट बेचते हैं, फिर घोटाले करते हैं।
एक RJD का परिवार है, जो बिहार का सबसे भ्रष्ट परिवार है और उसके ज्यादातर लोग अदालत से जमानत पर बाहर खड़े हैं, जमानत पर जीने के लिए मजबूर हैं।
दूसरी तरफ कांग्रेस का एक परिवार है, जो देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है।
इस परिवार के भी ज्यादातर लोग जमानत पर बाहर हैं।
बिहार ऐसे लोगों पर भरोसा नहीं करता।
इसलिए, पूरे बिहार में एक ही नारा गूंज रहा है - नई रफ्तार से चलेगा बिहार, फिर आएगी NDA सरकार!"
बिहार चुनाव 2025: PM Modi Begusarai Rally Live Updates
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "RJD बीते 2 दशक में कोई चुनाव नहीं जीती, लेकिन अपने अहंकार में अटकी हुई है।
इसी अहंकार में इन्होंने JMM को झटक दिया।
कांग्रेस 35 साल से बिहार में RJD की पिछलग्गू बनी हुई है, इस बार RJD ने उसको फिर पटक दिया।
इन लोगों ने VIP को भी भटका दिया और लेफ्ट के जो दल हैं, उनको लटका दिया।"
बिहार चुनाव 2025: PM Modi Begusarai Rally Live Updates
प्रधानमंत्री ने कहा, जंगलराज वालों ने बरौनी रिफाइनरी को अपने हाल पर छोड़ दिया। हमने उसमें जान डाला। इससे प्लास्टिक उद्योग को बल मिलेगा। छोटे उद्योग लगेंगे। अब बेगूसराय टेक्सटाइल हब बनता जा रहा है। यहां बड़ी-बड़ी कंपनियां आ रही है। अच्छी बिजली सप्लाई ने उद्योगों को नई ताकत दी है।
बिहार चुनाव 2025: PM Modi Begusarai Rally Live Updates
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमने जंगलराज को सुशासन में बदला है।
अब सुशासन को समृद्धि में बदलने का समय है।
मैं बिहार की समृद्धि के लिए आप सभी का आशीर्वाद लेने आया हूं।
मैं बिहार के नौजवानों से विशेष आग्रह करने आया हूं।
वो 2005 का अक्टूबर महीना ही था, जब आपके माता-पिता ने बिहार को जंगलराज से मुक्त किया था और सुशासन को चुना था।
अब 2025 का ये अक्टूबर-नवंबर आपके लिए नए अवसर और एक बड़ी जिम्मेदारी लेकर आया है।
आपको अपने और बिहार की आने वाली पीढ़ियों के लिए समृद्ध बिहार बनाना है।"
बिहार चुनाव 2025: PM Modi Begusarai Rally Live Updates
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आपको अपने एक वोट की ताकत समझनी है।
आपके एक वोट से ही बिहार की समृद्धि तय होगी, विकसित भारत बनाने का संकल्प मजबूत होगा।"
बिहार चुनाव 2025: PM Modi Begusarai Rally Live Updates. PM ने महागठबंधन को महालठबंधन बताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "एक तरफ NDA है जिसमें सूझबूझ से भरा नेतृत्व है... दूसरी तरफ लाठियां भांज रहा महालठबंधन है। ये लोग कैमरे पर आकर कुछ भी बोलें लेकिन पीठ पीछे एक दूसरे की खाल खींच रहे हैं। इस महालठबंधन में अटक दल है, लटक दल है, भटक दल है, झटक दल है और पटक दल है..."
बिहार चुनाव 2025: PM Modi Begusarai Rally Live Updates
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आपने हमेशा मोदी पर भरोसा किया है, नीतीश जी पर आशीर्वाद बरसाया है।
NDA के लिए आपका यही प्यार, आपका अटल विश्वास, अब बिहार को विकास के नए दौर की तरफ ले जा रहा है।"