Bihar Election 2025 Date: किस जिले में कब होगी वोटिंग, देखें पूरी लिस्ट

Bihar Election 2025 Date: चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दो चरणों में मतदान होगा। नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

Updated On 2025-10-07 14:34:00 IST

bihar election 2025 date sheet

Bihar Election 2025 Date: चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का औपचारिक ऐलान कर दिया है। इस बार राज्य में दो चरणों में मतदान होगा। पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। वहीं, चुनाव परिणामों की घोषणा 14 नवंबर 2025 को की जाएगी।

पहले चरण का शेड्यूल

  • पहले चरण की अधिसूचना 10 अक्टूबर 2025 को जारी होगी।
  • नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर, जांच 18 अक्टूबर, और नाम वापसी की तिथि 20 अक्टूबर तय की गई है।
  • इस चरण में 121 सीटों पर मतदान होगा।

दूसरे चरण का शेड्यूल

  • दूसरे चरण की अधिसूचना 13 अक्टूबर 2025 को जारी होगी।
  • नामांकन 20 अक्टूबर तक, जांच 21 अक्टूबर को और नाम वापसी 23 अक्टूबर तक होगी।
  • इस चरण में 122 सीटों पर वोटिंग होगी।

14 नवंबर को आएगा चुनाव परिणाम

दोनों चरणों के मतदान के बाद मतगणना 14 नवंबर को होगी। उसी दिन बिहार की नई सरकार का भविष्य तय होगा।

पहले चरण में 18 जिलों में होगी वोटिंग

गोपालगंज, सीवान, बक्सर, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय और भोजपुर।

दूसरे चरण में 20 जिलों में होगी वोटिंग

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर (भभुआ)।

जीतन राम मांझी का एनडीए को समर्थन

चुनाव तारीखों के ऐलान के तुरंत बाद हम पार्टी के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एनडीए के प्रति एकजुटता दिखाई। उन्होंने लिखा, ''एनडीए संग हम तैयार हैं।''

उनकी इस पोस्ट से साफ संकेत मिलते हैं कि महागठबंधन और एनडीए के बीच अब सियासी मुकाबला और तेज होने वाला है।

Tags:    

Similar News