VIDEO: अरे ये क्या सूर्या भाऊ! CSK के खिलाफ मैच से पहले सूर्यकुमार यादव ने दिखाया ट्रेलर, बल्ला अड़ाया और दो टुकड़े हो गया कैमरा

MI vs CSK IPL 2024: सूर्यकुमार यादव ने रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले अपना ट्रेलर दिखाया है। इसका वीडियो वायरल हो रहा।

Updated On 2024-04-13 16:30:00 IST
सूर्यकुमार यादव ने CSK के खिलाफ मैच से पहले अपना ट्रेलर दिखाया है।

नई दिल्ली। सूर्यकुमार यादव चोट से उबरने के बाद आईपीएल 2024 में वापसी कर चुके हैं और उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के खिलाफ मैच में आईपीएल का अपना सबसे तेज अर्धशतक ठोका था। उन्होंने महज 17 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए थे और उस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से जीत दिलाई थी। इस पारी में सूर्या ने 4 छक्के और 5 चौके मारे थे। अब रविवार को मुंबई इंडियंस की टक्कर आईपीएल के एल क्लासिको में 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से है। इस मैच से पहले सूर्यकुमार यादव ने अपना ट्रेलर दिखा दिया है। इसका वीडियो वायरल हो रहा। 

सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो मुंबई इंडियंस ने अपने एक्स हैंडल से शेयर किया है। इसमें वो नेट्स पर प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं और उनके पीछे की तरफ एक छोटा सा कैमरा वीडियो रिकॉर्ड करने के इरादे से रखा दिख रहा था। सूर्यकुमार के शॉर्ट गेंद को बैकफुट पर जाकर बस बैट अड़ाते हैं और गेंद पीछे सीधे कैमरे पर जाकर लगती है और वो दो टुकड़े हो जाता है।

मैदान पर यही शॉट अगर खेला जाता तो गेंद सीधा फील्डर के पास जाती। लेकिन, यहां बैठे बैठाए नुकसान हो गया है। सूर्यकुमार यादव ने पिछले मैच में जिस तरह की बल्लेबाजी की, उससे मुंबई इंडियंस की उम्मीदें जग गईं होंगी और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अगर मुंबई को जीत दर्ज करनी है तो फिर उनका बल्ला चलना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: KKR vs LSG Preview: कोलकाता की घर में लखनऊ से टक्कर, क्या केकेआर के टेबल टॉपर बनने में एलएसजी बनेगी रोड़ा?

मुंबई इंडियंस ने अबतक 5 मैच में से 2 मुकाबले जीते हैं और टीम फिलहाल अंक तालिका में 7वें स्थान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज करके मुंबई इंडियंस अंक तालिका में और ऊपर आना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से मुंबई ने 20 और चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 मैच जीते हैं। 

Similar News