GOAT DUO: मां ने शेयर की फोटो, रोहित-विराट को बताया 'ग्रेट ऑफ ऑल टाइम'  

Rohit Sharma Mother: रोहित शर्मा की मां ने विश्वकप जीतने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा की एक फोटो शेयर की। इसमें उन्होंने दोनों को भाई बताते हुए जमकर तारीफ की।

Updated On 2024-07-01 19:16:00 IST
Rohit Sharma Mother Purnima Sharma GOAT DUO Post

Rohit Sharma Mother: टीम इंडिया एक बार फिर से 17 सालों के बाद टी20 की चैंपियन बन गई है। टीम ने 2007 में टी20 विश्वकप जीता था। वहीं, जीत के बाद देश के क्रिकेट फैंस में खुशी का माहौल है। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने विश्वकप के बाद रिटायरमेंट का भी ऐलान कर दिया है। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा ने मां ने विराट और रोहित की फोटो शेयर की है। फोटो पर कैप्शन GOAT DUO लिखा है।      

दरअसल, रोहित शर्मा की मां पूर्णिमा ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे रोहित शर्मा और विराट कोहली की एक फोटो शेयर की। उसमें दोनों बल्लेबाज तिरंगा ओढ़े हुए हैं। रोहित की मां ने फोटो पर कैप्शन देते हुए लिखा- टी20 क्रिकेट की GOAT जोड़ी। कंधे पर उनकी बेटी, पीठ पर देश और साइड में भाई। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया को 17 सालों के बाद टी20 विश्वकप जीता है। यह रोहित की कप्तानी की पहली आईसीसी ट्रॉफी है।  

रोहित शर्मा की प्रोफाइल 
रोहित शर्मा गरीब परिवार में पले-बढ़े हैं। रोहित ने गली क्रिकेट खेल-खेलकर टीम इंडिया में अपना मुकाम बनाया। नागपुर में जन्म लेने वाले रोहित शर्मा बाद में परिवार के साथ मुंबई के डोंबिवली में शिफ्ट हो गए थे। मुंबई आकर उन्होंने क्रिकेट की बारिकियां सीखी।  

Similar News