Neeraj Chopra Wedding: गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने रचाई शादी, जानिए कौन हैं दुल्हन बनीं हिमानी मोर?

Neeraj Chopra Wedding: दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने अपनी पार्टनर हिमानी से शादी की। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर यह खास खबर और तस्वीरें शेयर कीं।

By :  Desk
Updated On 2025-01-20 00:42:00 IST
Neeraj Chopra Wedding: गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने रचाई शादी, जानिए कौन हैं दुल्हन बनीं हिमानी मोर?

Neeraj Chopra Wedding: भारतीय जैवलिन सुपरस्टार और ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने खुद रविवार (19 जनवरी) को सोशल मीडिया में शादी की तस्वीरें शेयर कर इसका खुलासा किया। नीरज चोपड़ा की पत्नी का नाम हिमानी मोर है। दोनों ने एक खूबसूरत और निजी समारोह में सात फेरे लिए। 

सोशल मीडिया पर साझा किया खास संदेश
नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने शादी की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा- 'अपने परिवार के साथ जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की। हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जिसने हमें इस पल तक पहुंचाया। प्यार के बंधन में बंधे, अब हमेशा के लिए साथ।'

नीरज ने अपनी शादी के बारे में पहले कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की थी, जिससे उनकी शादी की तस्वीरें देख उनके फैंस सोशल मीडिया पर चौंक गए। उन्होंने एक भावुक तस्वीर साझा की, जिसमें उनकी मां उन्हें शादी के दौरान आशीर्वाद देती नजर आ रही हैं।

बधाइयों का ताता लगा
जैसे ही नीरज ने अपनी शादी का ऐलान किया, सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां मिलने लगीं। पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और अभिनेता गजराज राव ने सबसे पहले नीरज को उनकी शादी की शुभकामनाएं दीं। सुरेश रैना ने लिखा- 'आपकी इस यात्रा में खूबसूरत यादें और मजबूत साथ बना रहे।'

neeraj chopra marriage

कौन हैं हिमानी मोर (Who is Himani Mor)
हिमानी मोर साउथईस्टर्न लुइसियाना यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त एक टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्होंने फ्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी में टेनिस में पार्ट-टाइम वॉलंटियर असिस्टेंट कोच के रूप में काम किया। एमहर्स्ट कॉलेज में स्नातक सहायक के रूप में हिमानी कॉलेज की महिला टेनिस टीम का प्रबंधन देखती हैं। वह टीम के साथ प्रशिक्षण, शेड्यूलिंग, भर्ती और बजट की देखरेख करती हैं। वह मैककॉर्मैक इसेनबर्ग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से खेल प्रबंधन और प्रशासन में विज्ञान में मास्टर्स भी कर रही हैं। हिमानी हरियाणा के लारसौली की रहने वाली हैं। उनके भाई हिमांशु भी टेनिस खेलते थे।

ओलंपिक चैंपियन का गौरवशाली सफर
नीरज चोपड़ा ने हाल ही में पेरिस ओलंपिक 2024 में अपना दूसरा ओलंपिक पदक (रजत) जीता था। इससे पहले 2021 में, उन्होंने इतिहास रचते हुए एथलेटिक्स में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बनने का गौरव हासिल किया। नीरज चोपड़ा और हिमानी की शादी की ये तस्वीरें उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं हैं। हर कोई उनकी नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहा है।

(मंजू कुमारी)

Similar News