MS Dhoni 43th Birthday: 43 साल के हो गए धोनी, अनंत अंबानी की शादी में मनाया बर्थडे; पत्नी साक्षी ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

MS Dhoni Birthday: क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी आज 7 जुलाई को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। बर्थडे सेलिब्रेशन पर वाइफ साक्षी के साथ बॉलीवुड किंग सलमान खान भी मौजूद रहे।

Updated On 2024-07-07 10:51:00 IST
MS Dhoni 43th Birthday

MS Dhoni Birthday: भारतीय क्रिकेट के रत्न महेंद्र सिंह धोनी आज 43 साल के हो गए हैं। 43वां जन्मदिन धोनी ने पत्नी धोनी और बॉलीवुड किंग सलमान खान के साथ बर्थडे मनाया। धोनी ने केक काटकर पहले साक्षी को खिलाया। फिर साक्षी ने धोनी को केक खिलाया। सबसे खास यह रही कि जन्मदिन के मौके पर साक्षी ने धोनी के पैर भी छुए। 

अनंत-राधिका की शादी में शामिल हुए सितारें 
खुद साक्षी धोनी ने इस लम्हें का वीडियो शेयर किया है। दरअसल, एमएस धोनी सहित तमाम क्रिकेट सितारें और बॉलीवुड स्टार बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे की शादी समारोह में मौजूद थे। लिहाजा वहां पर धोनी का जन्मदिन मनाया गया। धोनी के साथ सलमान खान को देखा गया। सलमान खान ने धोनी को इंस्टाग्राम पर जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा Happy Birthday Kaptaan Sahab! लिखा। 

बीसीसीआई ने धोनी को बताया सच्चा लीडर 

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में सलमान खान, बादशाह, रणवीर सिंह, अनन्या पांडे और सारा अली खान जैसी मशहूर हस्तियों ने प्रस्तुति दी। भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और सूर्य कुमार यादव भी इस दौरान मौजूद रहे। मुंबई इंडियंस टीम के ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, क्रुणाल पंड्या, केएल राहुल और महान एमएस धोनी सहित अन्य क्रिकेट सितारों ने समारोह का आनंद लिया। 

एक बार फिर रिलीज होगी धोनी: अनटोल्ड स्टोरी 
बर्थडे पार्टी के दौरान एक बड़ी घोषणा की गई। इसमें धोनी की बायोपिक फिल्म 'धोनी: अनटोल्ड स्टोरी इसी जुलाई महीने में सिनेमाघरों में फिर से रिलीज की जाएगी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की लाइफ पर आधारित इस फिल्म में सुशांत सिंह ने धोनी का किरदार अदा किया है। सुशांत सिंह दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी और दिशा पटानी भी मुख्य भूमिका में है।
   

Similar News