IND vs SL: भारत-श्रीलंका मैच में चले जुबानी तीर, सिराज ने ऐसे लिया लंका के बैटर से बदला

IND vs SL: श्रीलंका ने भारत को 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से हरा दिया। आखिरी मैच में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह फेल हो गई। इधर, सिराज लंकाई बल्लेबाज से भिड़ते नजर आए।

Updated On 2024-08-08 16:20:00 IST
Kusal mendis mohammed siraj fight

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मैच बुधवार को कोलंबो में खेला गया, जिसमें भारत को 110 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही टीम इंडिया 3 मैचों की सीरीजो को भी 2-0 से हार गईं। 

मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। वहीं, कुछ खिलाड़ी उलझते दिखें। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और श्रीलंका के बल्लेबाज कुशल मेंडिस के बीच कहासुनी हुई। 

श्रीलंका बल्लेबाजी कर रही थी, तभी 39वां ओवर मोहम्मद सिराज फेंक रहे थे। उनकी एकल गेंद कुशल मेंडिस को हाफ स्टंप पर आई, जिसे मेंडिस ने सुरक्षित खेल दिया। इसके बाद सिराज ने कुशल मेंडिस को कुछ कहा। जवाब में कुशल मेंडिस ने भी सिराज को कुछ कहा। दोनों के बीच अगले कुछ सेकेंड कहासुनी होने लगी। इस ओवर में सिराज ने अच्छी गेंदबाजी की। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने अगली गेंद पर सदीरा समरविक्रमा को विकेट चटका दिया। सिराज की LBW की अपील को अंपायर ने नकार दिया, लेकिन भारत की तरफ से DRS लिया गया। इसके बाद तीसरे अंपायर ने बल्लेाबाज को आउट करार दिया। विकेट मिलने के बाद मोहम्मद सिराज के साथ खड़े विराट कोहली आक्रामक हो गए।

इस मैच में लंका की तरफ से अविष्का फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 96 रन बनाए। उन्हें शतक से 4 रन पहले रियान पराग ने आउट किया। रियान पराग ने डेब्यू मुकाबले में 3 विकेट चटकाएं। वहीं, श्रीलंका की तरफ से दुनिथ वेल्लागे ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाएं।  

Similar News