ind vs eng u19 final: वैभव सूर्यवंशी ने 55 गेंद में ठोका शतक, अंडर-19 विश्व कप में पहली सेंचुरी

ind vs eng u19 final: वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 55 गेंद में शतक ठोका। ये उनकी टूर्नामेंट में पहली सेंचुरी है।

Updated On 2026-02-06 15:43:00 IST

Vaibhav Sooryavanshi 55 ball century

ind vs eng u19 final: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे अंडर-19 विश्व कप फाइनल में कमाल की पारी खेली। उन्होंने महज 55 गेंद में शतक ठोक दिया। ये वैभव का अंडर-19 विश्व कप का पहला शतक है और टूर्नामेंट के इतिहास की दूसरी सबसे तेज सेंचुरी है। अंडर-19 विश्व कप में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड विल मालाजज़ुक के नाम है। उन्होंने 51 गेंद में सेंचुरी ठोकी थी। 

वहीं, अगर यूथ वनडे में सबसे तेज शतक की बात करें तो ये रिकॉर्ड समीर मिन्हास के नाम है। उन्होंने इसी साल जिम्बाब्वे के खिलाफ 42 गेंद में शतक जमाया था। वहीं, दूसरे स्थान पर विल हैं। उन्होंने 51 गेंद में अपनी सेंचुरी जमाई थी। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी का नाम आता है। उन्होंने 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ 52 गेंद में शतक ठोका था। इसके अलावा वो 56 गेंद में यूएई के खिलाफ भी सेंचुरी जमा चुके हैं।

Fastest hundreds in Youth ODIs

  • 42 बॉल - समीर मिन्हास बनाम ZIM, 2026
  • 51 बॉल - विल मलाजकज़ुक बनाम JPN, 2026
  • 52 बॉल - वैभव सूर्यवंशी बनाम ENG, 2025
  • 53 बॉल - कामरान गुलाम बनाम ENG, 2013
  • 55 बॉल - वैभव सूर्यवंशी बनाम ENG, 2026
  • 56 बॉल - वैभव सूर्यवंशी बनाम UAE, 2025 

Fastest U19 WC hundreds (by balls faced)

  • 51 - विल मलाज्ज़ुक (AUS) बनाम जापान, विंडहोक, 2026
  • 55 - वैभव सूर्यवंशी (IND) बनाम ENG, हरारे, 2026
  • 63 - कासिम अकरम (PAK) बनाम SL, नॉर्थ साउंड, 2022
  • 65 - बेन मेयस (ENG) बनाम SCOT, हरारे, 2026
  • 69 - राज बावा (IND) बनाम युगांडा, तरौबा, 2022

अंडर-19 वर्ल्ड कप में छक्कों के मामले में भी वैभव सूर्यवंशी ने नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। 2026 एडिशन में वैभव अब तक 20 से अधिक छक्के मार चुके हैं और इसी के साथ वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड डेवाल्ड ब्रेविस के नाम था, जिन्होंने 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप में 18 सिक्स उड़ाए थे। 

इतना ही नहीं, वैभव यूथ वनडे में 100 शतक लगाने वाले पहले बैटर भी बने हैं। उन्होंने ये उपलब्धि महज 25 पारियों में हासिल की है। इससे पहले, ये रिकॉर्ड बांग्लादेश के बैटर जवाद अबरार के नाम था। 

यह सूर्यवंशी का यूथ वनडे में चौथा शतक था, जिससे वह भारतीयों में शुभमन गिल और विजय ज़ोल के बराबर आ गए। उन्मुक्त चंद के नाम 5 शतकों का रिकॉर्ड है। सूर्यवंशी ने कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ सिर्फ़ 90 गेंदों में 142 रन जोड़कर पहले बल्लेबाजी करने वाली भारतीय टीम को मजबूती दी। नमी वाली पिच पर पहले कुछ ओवर खेलने के बाद, इस युवा ओपनर ने 9 चौके और 8 छक्के उड़ाकर यह मुकाम हासिल किया।

Tags:    

Similar News