IND vs ENG U19 Final: वैभव का 55 गेंद में शतक, कप्तान के साथ शतकीय साझेदारी, भारत का स्कोर- 167/2 (20 ओवर)
India U-19 vs England U-19 World Final live score: भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 विश्व कप 2026 का फाइनल हरारे में खेला जा रहा।
अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल में भारत वैभव सूर्यवंशी का शानदार शतक।
IND vs ENG U19 World Cup Final LIVE: भारत और इंग्लैंड के बीच हरारे में अंडर-19 विश्व कप 2025-26 का फाइनल खेला जा रहा। भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है। टीम ने 17 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 150 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे क्रीज पर हैं। सूर्यवंशी शतक के करीब हैं। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है।
भारतीय टीम रिकॉर्ड 10वीं बार फाइनल खेल रही है। दूसरी तरफ, इंग्लैंड की टीम तीसरी बार फाइनल खेलेगी। टीम ने 1998 में इकलौता अंडर-19 विश्व कप जीता था। 2022 के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को ही हराकर पांचवां खिताब जीता था।
भारतीय प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं है। वहीं, इंग्लैंड ने खिताबी मुकाबले में एक बदलाव किया है। एलेक्स फ्रेंच के स्थान पर ग्रीन टीम में आए हैं। भारतीय टीम सुपर-6 में अपने सारे मैच जीतकर फाइनल में पहुंची है। भारत ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ 300 रन से अधिक का टारगेट हासिल कर फाइनल का टिकट कटाया था। दूसरी ओर, इंग्लैंड का प्रदर्शन भी पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था।
वैभव सूर्यवंशी से फैंस को आज एक और तूफानी पारी की उम्मीद होगी। उन्होंने सेमीफाइनल में ओपनिंग करते हुए तूफानी अर्धशतक ठोका था। फाइनल में किसी एक टीम का सपना टूटेगा क्योंकि अब तक दोनों ही टीम अजेय है।
भारतीय टीम ने साल 2000, 2008, 2012, 2018, 2022 में टीम ने अंडर-19 विश्व कप जीता है। इंग्लैंड की टीम ने साल 1998 में पहली और आखिरी बार इस खिताब को जीता था।
India U-19 vs England U-19 World Final live: वैभव सूर्यवंशी ने 55 गेंद में शतक
वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप फाइनल में 55 गेंद में सेंचुरी जमाई है। उन्होंने अबतक 8 छक्के और 9 चौके मारे।
India U-19 vs England U-19 World Final live: भारत के 17 ओवर में 150 रन पूरे
अंडर-19 विश्व कप फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने अबतक शानदार बल्लेबाजी की है। वो शतक के करीब हैं। भारत ने 18 ओवर में 1 विकेट पर 152 रन बना लिए हैं। वैभव ने 52 गेंद में 97 रन बना लिए हैं।
India U-19 vs England U-19 World Final live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कैप्टन), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेट कीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।
इंग्लैंड: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेयस, थॉमस रेव (कप्तान, विकेटकीपर), कैलेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन।
India U-19 vs England U-19 World Final live: भारत ने फाइनल में टॉस जीता
भारत ने अंडर-19 विश्व कप फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
India U-19 vs England U-19 World Final live: 10वीं बार खिताबी मुकाबले में भारत
भारतीय टीम रिकॉर्ड 10वीं बार फाइनल में पहुंची है। दूसरी ओर इंग्लैंड तीसरा फाइनल खेलेगा। टीम ने 1998 में इकलौता अंडर-19 विश्व कप जीता था।
India U-19 vs England U-19 World Final live: भारत- इंग्लैंड के बीच अंडर-19 विश्व कप फाइनल आज
भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 विश्व कप फाइनल आज हरारे में खेला जाएगा। दोपहर 1 बजे से मैच खेला जाएगा। भारत की रिकॉर्ड छठे खिताब पर नजर है जबकि इंग्लैंड 28 साल का सूखा खत्म करना चाहेगा।