Klaasen retirement: हेनरिक क्लासेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, IPL 2025 के बाद लिया बड़ा फैसला

klaasen retirement: साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास (retirement) का ऐलान किया।

Updated On 2025-06-02 17:05:00 IST

klaasen retirement: साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास (retirement) का ऐलान किया। जानें उनके करियर के खास आंकड़े, IPL 2025 में प्रदर्शन और रिटायरमेंट के पीछे की वजह।

क्लासेन ने हाल ही IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा थे। उन्होंने बताया कि क्रिकेट से विदाई लेना उनके जीवन का सबसे कठिन फैसला था।

इंस्टाग्राम पर दी संन्यास की जानकारी

हेनरिक क्लासेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए किया। उन्होंने यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि अब वह अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं।

क्लासेन ने क्या कहा?

इंस्टाग्राम पर अपनी फैमिली के साथ फोटो शेयर करते हुए क्लासेन ने लिखा: "देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान रहा। बचपन से मैंने यही सपना देखा था। अब समय है कि मैं अपने परिवार के साथ ज़िंदगी के नए अध्याय की शुरुआत करूं।" उन्होंने यह भी कहा कि क्रिकेट ने उन्हें वो लोग और अनुभव दिए जिन्होंने उनके जीवन को बेहतर बनाया।

क्यों लिया रिटायरमेंट?

हेनरिक क्लासेन ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि वे अपने परिवार के साथ ज़्यादा वक्त बिताना चाहते हैं। क्रिकेट के व्यस्त शेड्यूल के कारण वो अपने प्रियजनों के साथ समय नहीं बिता पा रहे थे।

फैंस और क्रिकेट जगत की प्रतिक्रिया

क्लासेन के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने भावुक संदेश साझा किए। कई क्रिकेट दिग्गजों ने उन्हें उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान को याद किया।

हेनरिक क्लासेन के इंटरनेशनल करियर के आंकड़े

122 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले क्लासेन की स्पिनरों के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी ने उन्हें दक्षिण अफ्रीका के लिए सभी प्रारूपों में एक खतरनाक खिलाड़ी बना दिया। वह हाल ही में ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023, ICC पुरुष T20 विश्व कप 2024 और ICC पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम का हिस्सा थे।

उन्होंने अपने 60 वनडे मैचों में 43.69 की औसत से 174 के उच्चतम स्कोर के साथ 2141 रन बनाए। T20I में, उन्होंने 81 के उच्चतम स्कोर और 141.84 के स्ट्राइक रेट के साथ 1000 रन बनाए।

क्लासेन ने इससे पहले जनवरी 2024 में टेस्ट से संन्यास ले लिया था, उन्होंने सबसे लंबे प्रारूप में चार मैच खेले थे।

Tags:    

Similar News