IND vs AUS: स्मृति मंधाना ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, रचा फास्टेस्ट ODI शतक का इतिहास; देखें लिस्ट

IND vs AUS: स्मृति मंधाना का धमाल! सिर्फ 50 गेंदों में शतक ठोककर रचा नया इतिहास। विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा। मेंस और वुमेंस दोनों में भारत की सबसे तेज ODI सेंचुरी बनी।

Updated On 2025-09-20 20:43:00 IST

IND vs AUS: स्मृति मंधाना का धमाल! सिर्फ 50 गेंदों में शतक ठोककर रचा नया इतिहास। (Photo: X) 

Smriti Mandhana fastest odi century: भारतीय महिला क्रिकेट की ओपनर स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया। स्मृति ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में खेले जा रहे तीसरे वनडे में महज 50 गेंद में शतक ठोका। ये मेंस और वुमेंस दोनों क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे तेज  शतक है। स्मृति ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा है। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंद में शतक ठोका था।

स्मृति ने महज 23 गेंद में अर्धशतक ठोका। ये भारत की तरफ से सबसे तेज वनडे फिफ्टी है। मंधाना से पहले भारत के लिए वनडे में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड ऋचा घोष के नाम था। क्वीन्सटाउन में भारत-न्यूजीलैंड मैच के दौरान घोष ने 26 गेंदों में 50 रन का आंकड़ा पार किया था।

वनडे में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड वेस्टइंडीज की बल्लेबाज डिएंड्रा डॉटिन के नाम है। डॉटिन ने मुंबई में श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 20 गेंदों में 50 रन का आंकड़ा पार किया था।


भारत के लिए सबसे तेज वनडे शतक (पुरुष और महिला)

  • 50 गेंद- स्मृति मंधाना बनाम ऑस्ट्रेलिया-महिला, दिल्ली, 2025
  • 52 गेंद- विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया, जयपुर, 2013
  • 60 गेंद- वीरेंद्र सहवाग बनाम न्यूजीलैंड, हैमिल्टन, 2009
  • 61 गेंद- विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया, नागपुर, 2013
  • 62 गेंद- मोहम्मद अजहरुद्दीन बनाम न्यूजीलैंड, बड़ौदा, 1988
  • 62 गेंद- केएल राहुल बनाम नीदरलैंड, बेंगलुरु, 2023

बाएं हाथ की स्मृति मेग लेनिंग का महिला क्रिकेट में सबसे तेज वनडे शतक का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गईं। लेनिंग ने महज 45 गेंद में शतक जमाया था। स्मृति ने 70 गेंदों के अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए, किसी भारतीय द्वारा इस प्रारूप में सबसे तेज़ शतक बनाया है।

मंधाना ने कारेन रोल्टन और बेथ मूनी का रिकॉर्ड तोड़ा

स्मृति मंधाना का यह शतक न केवल भारतीय महिला टीम के किसी भी बल्लेबाज द्वारा वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक है, बल्कि महिला वनडे क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक भी है। मंधाना ने कारेन रोल्टन और बेथ मूनी के 57-57 गेंदों में बनाए गए दूसरे सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड को तोड़ा, साथ ही सोफी डिवाइन के 59 गेंदों में बनाए तीसरे सबसे तेज शतक को भी पीछे छोड़ दिया। उल्लेखनीय है कि मूनी ने इसी मैच में 57 गेंदों पर शतक जड़ा था।

महिला वनडे में टॉप- 5 सबसे तेज शतक

  • मेग लेनिंग - 45 गेंद बनाम न्यूज़ीलैंड (2012-13)
  • स्मृति मंधाना - 50 गेंद बनाम ऑस्ट्रेलिया (2025)
  • करेन रोल्टन - 57 गेंद बनाम दक्षिण अफ्रीका (2000-01)
  • सोफी डिवाइन - 59 गेंद बनाम आयरलैंड (2018)
  • चामारी अथापट्टू - 60 गेंद बनाम न्यूज़ीलैंड (2023)

स्मृति मंधाना ने 50 गेंदों पर 14 चौकों और 5 छक्कों की मदद से सेंचुरी पूरी की। मंधाना का ये 13वां वनडे शतक है। महिला वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में मंधाना न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गई।

सूजी ने भी अपने वनडे में 13 शतक ठोके हैं। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया की मैग लेनिंग 15 शतक के साथ पहले स्थान पर हैं। एक कैलेंडर ईयर में मंधाना का यह चौथा वनडे शतक है। इससे पहले, 2024 में भी उन्होंने वनडे में एक कैलेंडर ईयर में चार शतक ठोके थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्मृति की वनडे में चौथी सेंचुरी है। 

Tags:    

Similar News