Women's T20 World Cup 2024: वुमेंस टी20 विश्वकप में टीम इंडिया के मुकाबले कब और किससे होंगे, जानें पूरा शेड्यूल

Women's T20 World Cup 2024: वुमेंस टी20 विश्वकप में टीम इंडिया का अभियान 4 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इस बार भारत टूर्नामेंट में इतिहास रच सकता है।

Updated On 2024-09-26 17:04:00 IST
Womens T20 WC Team India Schedule

Women's T20 World Cup 2024: आईसीसी वुमेंस टी20 विश्वकप का आगाज 3 अक्टूबर से होने जा रहा है। भारत का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 अक्टूबर को दुबई में खेला जाएगा। विश्वकप में टीम इंडिया इतिहास रचने जा रही है, जहां टीम का बड़ा मुकाबला पाकिस्तान के साथ 6 अक्टूबर को खेला जाएगा। दोनों देशों में क्रिकेट को लेकर काफी लंबी राइवलरी है।  

भारतीय क्रिकेट टीम हाल ही में खेले गए एशिया कप में श्रीलंका के हाथों फाइनल में हार गया था। हालांकि टूर्नामेंट में टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। वहीं, साल 2020 में हुए टी20 विश्वकप में भारत हार गया था, लेकिन इस बार वह खिताब अपने नाम करना चाहेगा। वहीं, टीम इंडिया के सामने चुनौती भी कम नहीं है। मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया हर टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती होने वाली है। ऑस्ट्रेलिया 6 बार की चैंपियन है। टीम चाहेगी कि एक बार फिर टीम टी20 विश्वकप का खिताब अपने नाम जोडे़।  

इसे भी पढ़ें; Pakistan Cricket Team: पीसीबी की एक हरकत से नाखुश पाकिस्तानी क्रिकेटर, बोले- अच्छे प्रदर्शन के लिए दिमाग तो शांत हो

भारत के मुकाबले कब, कहां और किससे 

दिन मैच ग्रुप समय वेन्यू
4 अक्टूबर (शुक्रवार) भारत बनाम न्यूजीलैंड A 7.30PM दुबई
6 अक्टूबर (रविवार) भारत बनाम पाकिस्तान A 3.30PM  दुबई
9 अक्टूबर (बुधवार) भारत बनाम श्रीलंका A 7.30PM दुबई
13 अक्टूबर (रविवार) भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया A 7.30PM शारजहा

Similar News