INDvs SA T20: संजू सैमसन ने अफ्रीकी गेंदबाजों की उखेड़ डाली बखिया, ठोके 10 छक्के; टी-20 में बैक टू बैक सेंचुरी

Sanju Samson: संजू सैमसन ने एक बार फिर अपने बल्ले का दम दिखाया है। उन्होंने पहले टी20 में साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

Updated On 2024-11-09 07:27:00 IST
Sanju Samson bcci inquiry

Sanju Samson: संजू सैमसन ने टी-20 में लगातार दूसरा शतक जड़ दिया है। संजू ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 में महज 47 गेंदों पर शतक ठोक दिया। भारत की तरफ से टी-20 क्रिकेट में दो शतक लगाने वाले संजू पहले बल्लेबाज बन गए हैं। 

शतकीय पारी में 10 छक्के
साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन में पहले टी-20 मुकाबले में संजू के बल्ले ने जमकर आग उगली। संजू ने अकेले खड़े होकर भारत की पारी को 200 के पार पहुंचा दिया। संजू ने अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। संजू सैमसन ने अपनी शतकीय पारी में 50 गेंदों पर 107 रन बनाए। इसमें 10 छ्क्के और 7 चौके कूटे। 

संजू सैमसन ने सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी बनाई। उन्होंने पहले सूर्यकुमार यादव के बीच 37 गेंदों पर 66 रन की साझेदारी की। इसके बाद संजू ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर 34 गेंदों पर 77 रन की पार्टनरशिप बनाई। 

टी-20 में पहले भारतीय बैटर संजू सैमसन  
संजू सैमसन टी-20 में लगातार 2 शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में तीसरे टी20 मैच में 111 रनों की पारी खेली थी। 3 मैचों की सीरीज में भारत ने बांग्लादेश का सूपड़ा साफ किया था। 

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 20 ओवर में 202 रन बनाए। संजू सैमसन के 107 रन की बदौलत भारत ने अफ्रीका के सामने बड़ा स्कोर सेट कर दिया है। 

Similar News