Rohit Sharma: रोहित शर्मा का बल्ला आखिर गरजा, कटक में ठोका शतक; क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी तोड़ा

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने वनडे करियर का 32वां शतक ठोका। उन्होंने भारत को दूसरे वनडे में जीत दिलाई।

Updated On 2025-02-09 22:20:00 IST
Rohit Sharma Century in Cuttack

Rohit Sharma: कटक वनडे में भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला लंबे समय के बाद गरजा। उन्होंने दूसरे वनडे में शानदार शतक लगाया। रोहित शर्मा ने 90 गेंदों पर 119 रन की पारी खेली।

कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को फ्रंट से लीड किया। इस पारी में रोहित ने 12 चौके और 7 छक्के लगाए। रोहित ने ही टीम इंडिया की जीत की नींव रखी। रोहित शर्मा ने शुबमन गिल के साथ मिलकर 100 गेंदों पर 136 रन की साझेदारी की। इसके बाद श्रेयस अय्यर के साथ भी 70 रन की पार्टनरशिप की।

गेल का रिकॉर्ड तोड़ा
आखिरी बार रोहित शर्मा ने वनडे में श्रीलंका के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। इसके बाद से उनका बल्ला रन नहीं बना रहा था। इसके साथ ही रोहित ने वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रोहित शर्मा अब तक वनडे में 333 छक्के लगा चुके हैं।

अब वह पाकिस्तान के पूर्व बैटर शाहिद आफरीदी से पीछे हैं, जिनके नाम वनडे में 351 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। रोहित शर्मा इस साल शाहिद आफरीदी का यह रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं। हालांकि आफरीदी साल 2015 में ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। 

Similar News