Most Centuries: 2024 में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले 3 प्लेयर्स; कोई भी भारतीय टॉप-5 में शामिल नहीं

Most Centuries: टीम इंडिया 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में रनर-अप रही, वहीं 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप की चैंपियन बनी। लेकिन इस साल कोई भी भारतीय बैटर 3 से ज्यादा शतक नहीं लगा सका।

By :  Desk
Updated On 2024-10-07 20:20:00 IST
Rohit

साल 2024 भारतीय टीम के लिए बेहतरीन साल साबित हो रहा है। टीम को इस साल 7 टेस्ट में से 6 में जीत मिली। वहीं 21 टी-20 में टीम को महज एक में हार का सामना करना पड़ा। टीम ने 3 में से 2 वनडे जरूर गंवाए, लेकिन इतने सफल साल के बावजूद टीम का कोई भी बैटर इस साल 4 शतक तक नहीं लगा सका है। 

स्टोरी में जानेंगे 2024 में किन 3 खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं। इनमें भारतीय खिलाड़ी किस नंबर पर मौजूद हैं। 

1. कमिंडु मेंडिस 
श्रीलंका के उभरते ऑलराउंडर कमिंडु मेंडिस इसी साल टेस्ट में 1000 रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं। उन्होंने यह रिकॉर्ड अपने 7वें टेस्ट ही में हासिल कर लिया। वह इस साल के 20 मुकाबलों में 60 से ज्यादा के औसत से 1210 रन बना चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा 5 सेंचुरी शामिल हैं। 

2. जो रूट 
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट का नाम पिछले कुछ सालों से सबसे ज्यादा शतक के मामले में टॉप-3 में शामिल हो ही रहा है। वह इस साल 12 टेस्ट में 986 रन बना चुके हैं। सभी मुकाबले उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में ही खेले। इनमें उन्होंने 54 से ज्यादा की औसत से रन बनाए और 4 सेंचुरी लगा दीं। 

3. पाथुम निसांका 
श्रीलंका के ही 2 खिलाड़ी टॉप-3 में शामिल हैं। ओपनर पाथुम निसांका ने पिछले महीने ही इंग्लैंड में शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई थी। वह इस साल 25 मुकाबलों में रूट के ही बराबर 4 शतक लगा चुके हैं। इनमें अफगानिस्तान के खिलाफ एक दोहरा शतक भी शामिल है। उनके नाम इस साल 1165 रन हैं। 

भारतीय प्लेयर्स में कौन हैं टॉप पर 
भारत से शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने इस साल सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं। हालांकि, दोनों ही प्लेयर्स टॉप-5 से बाहर हैं। शुभमन ने जहां 19 मैचों में 985 रन बनाने के दौरान 3 शतक लगाए। वहीं रोहित ने 22 मैचों में 1032 रन बनाने के दौरान शुभमन के ही बराबर 3 सेंचुरी लगाई। 

 

 

Similar News