IPL Retention 2026: रोहित-कोहली रिटेन, दो धुरंधर बल्लेबाज हुए रिलीज; धोनी खेलेंगे या नहीं? जानिए फुल डिटेल्स
IPL 2026 रिटेंशन में रोहित शर्मा और विराट कोहली को रिटेन किया गया, जबकि दो बड़े बल्लेबाज़ रिलीज कर दिए गए। क्या एमएस धोनी अगले सीजन खेलेंगे? यहां पढ़ें पूरी डिटेल।
IPL 2026 Retention
IPL 2026 Retention: आईपीएल 2026 की रिटेंशन विंडो 15 नवंबर को खत्म हो गई है। पिछले कुछ हफ्तों में सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी जरूरत और स्ट्रैटेजी के हिसाब से बड़े ट्रेड, रिटेंशन फैसले और पर्स मैनेजमेंट को फाइनल किया।
रोहित शर्मा और विराट कोहली जिस टीम से खेल रहे थे, उसी टीम में खेलते नजर आएंगे। महेंद्र सिंह धोनी भी चेन्नई सुपर किंग का हिस्सा हैं। उन्हें भी उनके फैंस अगले आईपीएल में खेलते देखेंगे। इसके अलावा दो धुरंधर बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर और आंद्रे रसेल को रिलीज़ किया गया है। ऑक्शन के दौरान ये दोनों बल्लेबाज किस टीम का हिस्सा होते हैं, देखना दिलचस्प होगा।
इस बार का सबसे बड़ा सरप्राइज रहा- संजू सैमसन का CSK में शामिल होना, जहां उन्हें एमएस धोनी के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है। इसके बदले में रवींद्र जडेजा और सैम कुरेन राजस्थान रॉयल्स को मिले हैं।
अब सभी 10 टीमें नीलामी से पहले लगभग तैयार हैं। 16 दिसंबर को अबू धाबी में मिनी ऑक्शन होगा, जहां हर टीम अपनी कमजोरियों को मजबूत करने के लिए पर्स में बचे पैसों को खर्च करेंगी।
1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
रिटेन प्लेयर्स: रजत पाटीदार, विराट कोहली, जोश हेजलवुड, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, रसिख डार, क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, जैकब बेथेल, सुयश शर्मा, नुवान तुषारा, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह, यश दयाल।
रिलीज प्लेयर्स: लियाम लिविंगस्टोन, मयंक अग्रवाल, स्वास्तिक चिखारा, टिम सीफर्ट, लुंगी एंगिडी, मोहित राठी, मनोज भडांगे।
बचा पर्स: ₹16.4 करोड़
2. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
रिटेन प्लेयर्स: एमएस धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, गुरजापनीत सिंह, अंशुल कंबोज, आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, रामकृष्ण घोष, संजू सैमसन।
रिलीज प्लेयर्स: डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, रवींद्र जडेजा (ट्रेड), रचिन रवींद्र, सैम कुरेन (ट्रेड), रविचंद्रन अश्विन (रिटायर्ड), विजय शंकर, दीपक हुडा, जेमी ओवरटन, मथीशा पथिराना, मुकेश चौधरी, शेख रशीद, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ, कमलेश नागरकोटी।
बचा पर्स: ₹43.4 करोड़ (ऑक्शन में सबसे एक्टिव टीमों में शामिल)
3. दिल्ली कैपिटल्स (DC)
रिटेन प्लेयर्स: अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, मिशेल स्टार्क, टी. नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, समीर रिजवी, दुष्मंथा चमीरा, विप्रज निगम, करुण नायर, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, अजय मंडल, नीतीश राणा।
रिलीज प्लेयर्स: सेदिकुल्लाह अटल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मोहित शर्मा, फाफ डु प्लेसिस, डोनोवन फरेरा, हैरी ब्रूक, फाफ डु प्लेसिस, मनवंत कुमार एल, दर्शन नालकांडे।
बचा पर्स: ₹21.8 करोड़
4. गुजरात टाइटंस (GT)
रिटेन प्लेयर्स: शुबमन गिल, राशिद खान, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, आर. साई किशोर, गुरनूर सिंह बराड़, मो. अरशद खान, जयंत यादव, इशांत शर्मा, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, अनुज रावत, निशांत सिंधु।
रिलीज प्लेयर्स: शेरफेन रदरफोर्ड, करीम जनत, दासुन शनाका, गेराल्ड कोएत्ज़ी, महिपाल लोमरोर, कुलवंत खेजरोलिया।
बचा पर्स: ₹12.9 करोड़
5. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
रिटेन प्लेयर्स: अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, अंगकृष रघुवंशी, वैभव अरोड़ा, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय।
रिलीज प्लेयर्स: लवनिथ सिसौदिया, मयंक मार्कंडेय (ट्रेडेड), वेंकटेश अय्यर, एनरिक नॉर्टजे, क्विंटन डी कॉक, मोइन अली, रहमानुल्लाह गुरबाज़, स्पेंसर जॉनसन, चेतन सकारिया, आंद्रे रसेल।
बचा पर्स: ₹64.3 करोड़ (ऑक्शन में मचाएगी धूम!)
6. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
रिटेन प्लेयर्स: ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, मयंक यादव, आयुष बडोनी, अवेश खान, मिशेल मार्श, शाहबाज अहमद, एडेन मार्कराम, अब्दुल समद, एम. सिद्धार्थ, अर्शिन कुलकर्णी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, दिग्वेश सिंह, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी।
रिलीज प्लेयर्स: रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, डेविड मिलर, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शमर जोसेफ, राजवर्धन हंगरगेकर, युवराज चौधरी, आर्यन जुयाल।
बचा पर्स: ₹22.95 करोड़
7. मुंबई इंडियंस (MI)
रिटेन प्लेयर्स: हार्दिक पंड्या, जसप्रित बुमरा, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, रयान रिकेलटन, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, श्रीजीत कृष्णन, अश्विनी कुमार, शार्दुल ठाकुर, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मार्कंडेय।
रिलीज प्लेयर्स: मुजीब उर रहमान, अर्जुन तेंदुलकर, बेवन जॉन जैकब्स, रीस टॉपले, वेंकट सत्यनारायण पेनमेत्सा, लिज़ाद विलियम्स।
बचा पर्स: ₹2.75 करोड़ (ऑक्शन में बहुत लिमिटेड ऑप्शन)
8. पंजाब किंग्स (PBKS)
रिटेन प्लेयर्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, नेहल वढेरा, मिशेल ओवेन, प्रियांश आर्य, अजमतुल्लाह उमरजई, विशक विजयकुमार, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, जेवियर बार्टलेट, पायला अविनाश, सूर्यांश शेडगे, मुशीर खान, हरनूर पन्नू।
रिलीज प्लेयर्स: ग्लेन मैक्सवेल, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन, प्रवीण दुबे, जोश इंग्लिस, काइल जैमीसन।
बचा पर्स: ₹11.5 करोड़
9. राजस्थान रॉयल्स (RR)
रिटेन प्लेयर्स: रियान पराग, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, नंद्रे बर्गर, जोफ्रा आर्चर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, क्वेना मफाका, आकाश मधवाल, वैभव सूर्यवंशी, शुभम दुबे, युद्धवीर चरक, रवींद्र जडेजा, सैम कुरेन।
रिलीज प्लेयर्स: संजू सैमसन, तुषार देशपांडे, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, फजलहक फारूकी, अशोक शर्मा, कुणाल राठौड़, कुमार कार्तिकेय सिंह, आकाश मधवाल।
बचा पर्स: 16.05 करोड़ रुपये
10. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
रिटेन प्लेयर्स: पैट कमिंस, हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, नितीश कुमार रेड्डी, ईशान किशन, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, जीशान अंसारी, अनिकेत वर्मा, आर स्मरण।
रिलीज प्लेयर्स: मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, एडम ज़म्पा, वियान मुल्डर, सचिन बेबी, अथर्व ताइदे, सिमरजीत सिंह, अभिनव मनोहर .
बचा हुआ पर्स: 25.5 करोड़ रुपये
ऑक्शन होगा काफी रोमांचक
आईपीएल 2026 रिटेंशन में इस बार कई बड़े बदलाव देखने को मिले। CSK ने संजू सैमसन को जोड़ा, जबकि KKR 64 करोड़ के साथ सबसे मजबूत पर्स पोजिशन में है। MI के पास सिर्फ 2.75 करोड़ बचे हैं, इसलिए उनकी प्लानिंग बेहद सीमित रहेगी। 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाला ऑक्शन काफी रोमांचक रहने वाला है।