ipl 2025 playoffs: GT की जीत से 3 टीमें प्लेऑफ में पहुंचीं, अब एक खाली स्पॉट के लिए तीन के बीच टक्कर

ipl 2025 playoffs: गुजरात टाइटंस की दिल्ली कैपिटल्स पर जीत के बाद GT, RCB और PBKS प्लेऑफ में पहुंच चुके हैं। अब चौथे स्थान के लिए मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच टक्कर है।

Updated On 2025-05-19 11:13:00 IST

गुजरात टाइटंस की दिल्ली कैपिटल्स पर जीत के साथ ही 3 टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं। अब एक स्पॉट के लिए तीन टीमों के बीच टक्कर है। 

ipl 2025 playoffs: गुजरात टाइटन्स (GT) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को हराकर आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। इस जीत के साथ GT के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) भी अंतिम 4 में पहुंच चुके हैं। अब केवल एक स्थान बाकी है, और उसके लिए मुंबई इंडियंस (MI), दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच टक्कर है। 

आइए जानते हैं कि तीनों टीमों के लिए प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए कैसे समीकरण बन रहे। 

मुंबई इंडियंस का समीकरण

मैच खेले: 12, पॉइंट्स: 14, नेट रन रेट (NRR): +1.156

बाकी मुकाबले: DC (होम), PBKS (जयपुर)

मुंबई इंडियंस के लिए अगला मुकाबला निर्णायक होगा, जो दिल्ली के खिलाफ है। अगर MI ये मुकाबला जीत लेती है, तो उनका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा। क्योंकि DC फिर अधिकतम 15 अंक तक ही पहुंच सकती है। हालांकि, अगर MI दिल्ली कैपिटल्स से हारती है, तो उसकी किस्मत अन्य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी। उन्हें फिर PBKS को हराना होगा और उम्मीद करनी होगी कि DC अपने आखिर मुकाबले में हार जाए। अगर मुंबई अपने दोनों मुकाबले हारती है, तो वह सीधे तौर पर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी।

दिल्ली कैपिटल्स का समीकरण

मैच खेले: 12, पॉइंट्स: 13, NRR: +0.260

बाकी मुकाबले: MI (अवे), PBKS (जयपुर)

DC को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने दोनों मैच जीतने होंगे। अगर वे MI को हराते हैं और फिर PBKS को भी पटखनी देते हैं, तो उनके 17 अंक हो जाएंगे और वे चौथे स्थान पर क्वालिफाई कर जाएंगे। अगर दिल्ली कैपिटल्स केवल मुंबई इंडियंस को हराती है लेकिन PBKS से हार जाती है, तो उन्हें उम्मीद करनी होगी कि MI भी PBKS से हार जाए और LSG अपने तीनों मैच न जीत पाए।

लखनऊ सुपर जायंट्स की उम्मीदें

मैच खेले: 11, पॉइंट्स: 10, NRR: -0.469

बाकी मुकाबले: SRH (होम), GT (बाहर), RCB (घरेलू)

LSG की राह सबसे मुश्किल है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने तीनों बचे मुकाबले जीतने होंगे और उम्मीद करनी होगी कि MI और DC दोनों 16 अंक से नीचे ही रह जाएं। NRR की स्थिति इतनी खराब है कि वे इसे सुधार कर MI को पीछे छोड़ें, यह लगभग नामुमकिन है। अगर उनका कोई मैच बारिश के कारण रद्द होता है और वे 15 पॉइंट पर रुकते हैं, तब भी उनका प्लेऑफ में पहुंचना दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर करेगा।

Tags:    

Similar News