नई खोज: अब लोग बिना बोले भी एक दूसरे से कर सकेंगे बात

शोधकर्ताओं को विश्वास है कि इस तकनीक का इस्तेमाल कई क्षेत्रों में किया जा सकता है।;

Update:2017-10-10 03:03 IST
नई खोज: अब लोग बिना बोले भी एक दूसरे से कर सकेंगे बात
  • whatsapp icon

वैज्ञानिकों ने एक ऐसी इजाद की है जिससे व्यक्ति बिना बोले भी एक-दूसरे से बात कर सकेंगे। इस तकनीक की खोज अमेरिका के बिंघमटन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने की है। 

स्वास्थ्य सेवाओं में विकलांग मरीजों की मदद के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।

इससे रियल टाइम में बातचीत के लिए मुंह के इशारों की पहचान करेगा। टीम ने कुछ छात्राओं के समूह पर इस तकनीक का इस्तेमाल किया है। 

इसे भी पढ़ें- वैज्ञानिकों ने बनाया चांद पर पानी का नक्शा, ऐसा दिखता है

इस तकनीक को जब छात्र के सिर पर लगाया जाता है तो ऐसा प्रतीत होता है कि वह साधारण गेम खेल रहा है। 

इस खेल का उद्देश्य है खिलाड़ियों का मागदर्शन करना है, ताकि वह जंगल के आप-पास ज्यादा से ज्यादा केक खा सके। 

खिलाड़ियों को किसी दिशा में जाने के लिए सिर हिलाकर और मुंह के इशारों का उपयोग करना होगा। वहीं, वह मुस्कुराकर केक खा सकेगा।

यह तकनीक यूजर के मुंह के इशारों को समझ सकेगी। इस तकनीक का इस्तेमाल एक से अधिक या फिर दो लोगों पर किया जा सकता है। 

शोधकर्ताओं को विश्वास है कि इस तकनीक का इस्तेमाल कई क्षेत्रों में किया जा सकता है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: