मॉनसून 2025: MP, UP, बिहार सहित किस राज्य में कब होगी एंट्री? देखिए मौसम विभाग का MAP
Monsoon 2025: मॉनसून ने आज (शनिवार, 25 मई) को केरल में दस्तक दे दी है। यह अपने तय समय 8 दिन पहले पहुंच गया है। मानसून के आज ही तमिलनाडु और कर्नाटक के कई इलाकों में पहुंचने की संभावना है।
Monsoon 2025: भारत में मॉनसून (Monsoon) कब दस्तक देगा?, सबसे पहले कहां एंट्री होगी? देशभर में झमाझम बारिश का दौर कब से शुरू होगा? भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ताजा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून ने आज (शनिवार, 25 मई) को केरल में दस्तक दे दी है। यह अपने तय समय 8 दिन पहले पहुंच गया है। मानसून के आज ही तमिलनाडु और कर्नाटक के कई इलाकों में पहुंचने की संभावना है। 4 जून तक मानसून मध्य और पूर्वी भारत के अनेक हिस्सों तक पहुंच जाएगा। मानसून यूपी-बिहार, एमपी में कब तक पहुंचता है। देखिए मौसम विभाग का MAP।
जानिए किस राज्य में कब पहुंचता है मानसून
मौसम विभाग ने एक मैप जारी कर विस्तार से बताया कि किस राज्य में कब तक मॉनसून आमतौर पर पहुंचता है। इसमें नीली लाइनें बताती हैं कि अभी कहां है मॉनसून। रेड लाइन बताती है कि आमतौर पर मॉनसून कब आता है। कर्नाटक में आमतौर पर मॉनसून 5 जून को आता है। महाराष्ट्र में 10 जून के आसपास मॉनसून की एंट्री होती है।
एमपी में कब आता है मानसून
मध्य प्रदेश में 15 जून, गुजरात के कुछ इलाकों में 15 जून तो अन्य इलाकों में 20 और 25 जून को मॉनसून आता है। दिल्ली में मॉनसून 25-30 जून के बीच आ सकता है। राजस्थान में 25 से 30 जून और कुछ इलाकों में पांच जुलाई को मॉनसून का आगमन होता है। जम्मू कश्मीर में 25 जून, उत्तराखंड में 20 जून के आसपास मॉनसून के आने का समय होता है। यूपी में मॉनसून 15 से 20 जून तक पहुंचता है। बिहार में 10 जून तक मॉनसून आता है।
इन राज्यों में आज ऐसा मौसम
भारत (India) में आज का मौसम शनिवार (24 मई) को कैसा रहेगा। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार , केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में ओले भी गिर सकते हैं। कई राज्यों में भीषण गर्मी भी रहेगी।
एमपी के इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट
मध्यप्रदेश में अगले 7 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट है। शनिवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, कटनी, उमरिया, डिंडौरी, मैहर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, धार, झाबुआ और अलीराजपुर सहित 47 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट है।
यूपी के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में आंधी-बारिश का दौर जारी है। शनिवार को बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदासनगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ सहित 65 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट है। आने वाले 4 दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।