Today's Breaking News 8 june: जयपुर में गुर्जर आंदोलन, बिहार में चिराग-प्रशांत की रैली, दिल्ली की होटल में शव मिलने से हड़कंप

देश-दुनिया की रविवार (8 जून) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी। पढ़ें लाइव अपडेट्स-

Updated On 2025-06-09 07:03:00 IST

12 जून की ताजा खबरें, पढ़ें लाइव अपडेट्स। 

Today's Breaking News 8 june: बिहार के बेगूसराय में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर आज रविवार (8 जून) बिहार बदलाव यात्रा के तहत जन अदालत करेंगे। इटली में नागरिकता कानून में बदलाव के लिए जनमत संग्रह होगा। प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी इसका विरोध कर रही हैं। इसी तरह देश-दुनिया की रविवार (8 जून) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।

Today's Breaking News 8 june 2025: पढ़ें लाइव अपडेट्स-

Live Updates
2025-06-08 14:23 IST

दिल्ली के होटल में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने पहाड़गंज इलाके में स्थित होटल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही मामले को जांच में लेते होटल कर्मचारियों सहित अन्य से पूछताछ शुरू की है।

2025-06-08 13:28 IST

पंजाब के अमृतसर जिले में रविवार सुबह एक पेंट फैक्ट्री में आग लग गई। अमृतसर के अंगद इलाके में इस घटना से अफरा तफरी का महौल है। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। फायर कर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। 


2025-06-08 11:22 IST

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की चिंगारी भड़क उठी है। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला ने सरकार को रविवार (8 जून) दोपहर 12 बजे तक का अल्टीमेटम दिया है। कहा, अगर तय समय तक सक्षम IAS अधिकारी मसौदा लेकर नहीं आया तो हम उग्र आंदोलन करेंगे।



2025-06-08 11:16 IST

भारत और मंगोलिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास नोमैडिक एलीफेंट 2025 का 17वां संस्करण उलानबटार में विशेष बल प्रशिक्षण केंद्र में चल रहा है। इसमें भाग लेने वाली टुकड़ियाँ आतंकवाद विरोधी अभियानों और सटीक निशानेबाजी में सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान कर रही हैं। संयुक्त अभ्यास में दोनों सेनाएँ समकालीन सुरक्षा चुनौतियों का प्रभावी ढंग से जवाब देने की अपनी क्षमता को मजबूत करने के लिए काम कर रही हैं।

2025-06-08 10:15 IST

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 8 दिवसीय यात्रा पर विदेश जाएंगे। 8 से 14 जून 2025 के बीच वह फ्रांस, यूरोपीय संघ और बेल्जियम की आधिकारिक यात्रा करेंगे। इस दौरान वहां के अपनें समकक्षों और अधिकारियों संग वार्ता कर भारत के साथ व्यापारिक और कूटनीतिक साझेदारी सशक्त करने प जोर देंगे। 

2025-06-08 10:10 IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दुखद खबर सामने आई है। यहां उत्तर प्रदेश शहरी विकास एजेंसी (SUDA) के प्रोजेक्ट मैनेजर ने आत्महत्या कर ली। उनका शव सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला है।



2025-06-08 09:36 IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ बहुउद्देशीय बोधघाट बांध परियोजना और इंद्रावती-महानदी इंटरलिंकिंग परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना के रूप में बनाने के बारे में विस्तृत चर्चा की। बोधघाट परियोजना से दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों के 269 गांवों को लाभ मिलेगा। इंद्रावती-महानदी इंटरलिंकिंग परियोजना से कांकेर जिले के कई गांवों में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा।

2025-06-08 08:54 IST

सिक्किम में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के चलते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, पर्यटक, टैक्सी चालक और चाटन में तैनात सरकारी अधिकारी कर्मचारी फंस गए थे। राज्य सरकार ने उनकी मदद के लिए विशेष हेलीकॉप्टर भेजा है। रविवार सुबह पाकयोंग ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे से पहली हेलीकॉप्टर उड़ान चाटन की ओर रवाना हुई। 


2025-06-08 08:32 IST

साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया में राष्ट्रपति उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को गोली मार दी गई। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। हालत नाजुक बनी हुई है। शनिवार (7 जून) शाम यह घटना उस समय हुई, जब वह चुनाव प्रचार के लिए निकले थे। 

2025-06-08 07:53 IST

मणिपुर के पांच जिलों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित की गई हैं। सरकार ने यह निर्णय वहां की मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को देख्रते हुए लिया है। सरकार ने जारी आदेश में बताया कि इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों में 7 जून की रात 11.45 बजे से 5 दिन के लिए वीसैट और वीपीएन सहित इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाएं निलंबित रहेंगी। 

Tags:    

Similar News