Today's Breaking News 8 june: जयपुर में गुर्जर आंदोलन, बिहार में चिराग-प्रशांत की रैली, दिल्ली की होटल में शव मिलने से हड़कंप

Latest news of 12 June, read live updates. breaking news India and world
X

12 जून की ताजा खबरें, पढ़ें लाइव अपडेट्स। 

देश-दुनिया की रविवार (8 जून) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी। पढ़ें लाइव अपडेट्स-

Today's Breaking News 8 june: बिहार के बेगूसराय में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर आज रविवार (8 जून) बिहार बदलाव यात्रा के तहत जन अदालत करेंगे। इटली में नागरिकता कानून में बदलाव के लिए जनमत संग्रह होगा। प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी इसका विरोध कर रही हैं। इसी तरह देश-दुनिया की रविवार (8 जून) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।

Today's Breaking News 8 june 2025: पढ़ें लाइव अपडेट्स-

Live Updates

  • 8 Jun 2025 2:23 PM

    दिल्ली के होटल में शव मिलने से हड़कंप

    दिल्ली के होटल में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने पहाड़गंज इलाके में स्थित होटल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही मामले को जांच में लेते होटल कर्मचारियों सहित अन्य से पूछताछ शुरू की है।

  • 8 Jun 2025 1:28 PM

    अमृतसर: पेंट फैक्ट्री में लगी आग, अंगद इलाके में हड़कंप

    पंजाब के अमृतसर जिले में रविवार सुबह एक पेंट फैक्ट्री में आग लग गई। अमृतसर के अंगद इलाके में इस घटना से अफरा तफरी का महौल है। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। फायर कर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। 


  • 8 Jun 2025 11:22 AM

    जयपुर में गुर्जर आंदोलन शुरू, पृथक आरक्षण की मांग

    राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की चिंगारी भड़क उठी है। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला ने सरकार को रविवार (8 जून) दोपहर 12 बजे तक का अल्टीमेटम दिया है। कहा, अगर तय समय तक सक्षम IAS अधिकारी मसौदा लेकर नहीं आया तो हम उग्र आंदोलन करेंगे।



  • 8 Jun 2025 11:16 AM

    भारत और मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास

    भारत और मंगोलिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास नोमैडिक एलीफेंट 2025 का 17वां संस्करण उलानबटार में विशेष बल प्रशिक्षण केंद्र में चल रहा है। इसमें भाग लेने वाली टुकड़ियाँ आतंकवाद विरोधी अभियानों और सटीक निशानेबाजी में सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान कर रही हैं। संयुक्त अभ्यास में दोनों सेनाएँ समकालीन सुरक्षा चुनौतियों का प्रभावी ढंग से जवाब देने की अपनी क्षमता को मजबूत करने के लिए काम कर रही हैं।

  • 8 Jun 2025 10:15 AM

    विदेश मंत्री एस. जयशंकर फ्रांस, UK और बेल्जियम जाएंगे

    विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 8 दिवसीय यात्रा पर विदेश जाएंगे। 8 से 14 जून 2025 के बीच वह फ्रांस, यूरोपीय संघ और बेल्जियम की आधिकारिक यात्रा करेंगे। इस दौरान वहां के अपनें समकक्षों और अधिकारियों संग वार्ता कर भारत के साथ व्यापारिक और कूटनीतिक साझेदारी सशक्त करने प जोर देंगे। 

  • 8 Jun 2025 10:10 AM

    लखनऊ में SUDA के प्रोजेक्ट मैनेजर ने किया सुसाइड

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दुखद खबर सामने आई है। यहां उत्तर प्रदेश शहरी विकास एजेंसी (SUDA) के प्रोजेक्ट मैनेजर ने आत्महत्या कर ली। उनका शव सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला है।



  • 8 Jun 2025 9:36 AM

    बोधघाट बांध परियोजना: CM साय ने पीएम मोदी से की बात

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ बहुउद्देशीय बोधघाट बांध परियोजना और इंद्रावती-महानदी इंटरलिंकिंग परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना के रूप में बनाने के बारे में विस्तृत चर्चा की। बोधघाट परियोजना से दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों के 269 गांवों को लाभ मिलेगा। इंद्रावती-महानदी इंटरलिंकिंग परियोजना से कांकेर जिले के कई गांवों में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा।

  • 8 Jun 2025 8:54 AM

    सिक्किम में हेलीकॉप्टर की मदद से निकाले जा रहे लोग

    सिक्किम में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के चलते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, पर्यटक, टैक्सी चालक और चाटन में तैनात सरकारी अधिकारी कर्मचारी फंस गए थे। राज्य सरकार ने उनकी मदद के लिए विशेष हेलीकॉप्टर भेजा है। रविवार सुबह पाकयोंग ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे से पहली हेलीकॉप्टर उड़ान चाटन की ओर रवाना हुई। 


  • 8 Jun 2025 8:32 AM

    कोलंबिया में राष्ट्रपति उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को गोली मारी

    साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया में राष्ट्रपति उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को गोली मार दी गई। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। हालत नाजुक बनी हुई है। शनिवार (7 जून) शाम यह घटना उस समय हुई, जब वह चुनाव प्रचार के लिए निकले थे। 

  • 8 Jun 2025 7:53 AM

    मणिपुर के पांच जिलों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित

    मणिपुर के पांच जिलों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित की गई हैं। सरकार ने यह निर्णय वहां की मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को देख्रते हुए लिया है। सरकार ने जारी आदेश में बताया कि इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों में 7 जून की रात 11.45 बजे से 5 दिन के लिए वीसैट और वीपीएन सहित इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाएं निलंबित रहेंगी। 

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story