Today's Breaking News 5 june: बेंगलुरू भगदड़ की जांच CID करेगी, जम्मू कश्मीर में NIA की छापेमारी; अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा
देश-दुनिया की गुरुवार (5 जून) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी। पढ़ें लाइव अपडेट्स-
12 जून की ताजा खबरें, पढ़ें लाइव अपडेट्स।
Today's Breaking News 5 june 2025: अयोध्या राम मंदिर के प्रथम तल में आज राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। तीन दिन से अनुष्ठान चल रहे हैं। राम दरबार के अलावा 7 अन्य मंदिरों में भी प्राण प्रतिष्ठा होनी है। भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल इंग्लैंड दौरे से पहले मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। टीम इंडिया 20 जून से 4 अगस्त के बीच 5 टेस्ट खेलेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 12 देश के लोगों की यूएस में एंट्री बैन कर दी है। इसी तरह देश-दुनिया की गुरुवार (5 जून) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।
Today's Breaking News 4 june 2025: पढ़ें लाइव अपडेट्स-
बेंगलुरू भगदड़ की जांच CID करेगी, SIT का होगा गठन
कर्नाटक सरकार ने हाई कोर्ट को सूचित किया है कि बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ की जांच CID को सौंप दी गई है, जिसमें 11 लोगों की मौत और 56 घायल हुए थे। सरकार ने बताया कि विशेष जांच टीम (SIT) का गठन भी किया जाएगा। कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में केस संख्या 123/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है, जिसे अब CID को ट्रांसफर कर दिया गया है।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लेते हुए तेलंगाना डीजीपी को नोटिस जारी कर किया है। बताया कि 13 मई, 2025 को तेलंगाना के हैदराबाद में राजेंद्रनगर पुलिस स्टेशन में पुलिस प्रताड़ना से 35 वर्षीय ऑटो-रिक्शा चालक की मौत हुई है। एनएचआरसी ने इस मामले में दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
रीवा जिले के सोहागी पहाड़ में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। गुरुवार सुबह अनियंत्रित ट्रेलर एक ऑटो रिक्शा के ऊपर पलट गया। गिर पड़ा। हादसे में 3 से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। हादसे के बाद रीवा-सीधी मार्ग पर लंबा जाम लग गया। कई वाहन फंसे हैं।
पर्यावरण दिवस पर दिल्ली को 200 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, सार्वजनिक परिवहन सिस्टम को EV पर लाने का प्लान तैयार किया है। इसी के तहत आज 200 बसें दिल्ली को समर्पित की है। इसके पहले भी 400 बस दिल्ली को दी है। साल के अंत तक 280 बसें और देनी है। 2027 तक पूरी तरह से दिल्ली सरकार की सार्वजनिक परिवहन EV पर शिफ्ट करेंगे।
अडानी समूह ने वित्त वर्ष 2025 में 29 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 74,945 करोड़ का टैक्स जमा किया है। अडानी समूह ने गुरुवार को घोषणा की कि सूचीबद्ध संस्थाओं के अपने पोर्टफोलियो के माध्यम से राजकोष में उसका कुल योगदान वित्त वर्ष 2024 के 58,104 करोड़ से 29 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 2025 में 74,945 करोड़ रुपए हो गया।
जम्मू कश्मीर में गुरुवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 32 जगह छापेमारी की है। आतंकवादी संगठनों के ओवर ग्राउंड वर्करों के खिलाफ विशेष इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है।
उत्तर प्रदेश के बलिया में 25 हजार के इनामी अपराधी के पैर में गोली लगी है। कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। एडिशनल एसपी कृपाशंकर ने बताया, "बलिया जिले में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया है। बुधवार रात चेकिंग के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा तो कोतवाली पुलिस टीम ने पीछा कर उसे घेर लिया। इसी बीच दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई।
रेलवे की तत्काल टिकट बुकिंग में गड़बड़ी सामने आने के बाद बड़े बदलाव की तैयारी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर बताया कि जल्द ही तत्काल टिकट बुक करने के लिए ई-आधार प्रमाणीकरण व्यवस्था लागू की जाएगी। इससे वास्तविक उपयोगकर्ताओं को ज़रूरत के दौरान कन्फर्म टिकट पाने में मदद मिलेगी।
भारत को संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद में शामिल किया गया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र के अध्यक्ष फिलेमोन यांग ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद में इस बार भारत, चीन और अमेरिका सहित 20 देशों को मेम्बर बनाया गया है।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र ने खुद को गोली मारकर सुसाइट कर लिया। महाराजपुरा इलाके में हुई इस घटना की स्पष्ट वजह तो सामने नहीं आई, लेकिन माना जा रहा है कि नीट का पेपर बिगड़ने से छात्र ने आत्मघाती कदम उठाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया, 12वीं कक्षा के छात्र ने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को शूट किया है। फॉरेंसिक की टीम मौके पर जांच कर रही है। आंसर शीट जारी होने के बाद से वह निराश था।