अडानी समूह ने जमा किया 74,945 करोड़ का टैक्स
अडानी समूह ने वित्त वर्ष 2025 में 29 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 74,945 करोड़ का टैक्स जमा किया है। अडानी समूह ने गुरुवार को घोषणा की कि सूचीबद्ध संस्थाओं के अपने पोर्टफोलियो के माध्यम से राजकोष में उसका कुल योगदान वित्त वर्ष 2024 के 58,104 करोड़ से 29 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 2025 में 74,945 करोड़ रुपए हो गया।
Update: 2025-06-05 06:48 GMT