Today's Breaking News 29 june: UP में 4 सीनियर IPS अधिकारियों के तबादले, सहारनपुर SSP बदले, हैदराबाद पहुंचे अमित शाह, पटना में वक्फ कानून के खिलाफ जुटा मुस्लिम समाज
देश-दुनिया की रविवार (29जून) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी। पढ़ें लाइव अपडेट्स-
देश-दुनिया की रविवार (29 जून) की ताजा खबरें।
Today's Breaking News 29 june: भारत में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने रविवार को गुजरात, महाराष्ट्र, केरल और MP सहित कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बादल फटने से 9 मजदूर लापता हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (रविवार) रेडियो पर मन की बात का 123वां एपिसोड करेंगे। जबकि, गृहमंत्री अमित शाह तेलंगाना के निजामाबाद में नेशनल टर्मरिक बोर्ड का इनॉगरेशन करेंगे। इसी तरह देश-दुनिया की रविवार (29 जून) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।
Today's Breaking News 29 June 2025: पढ़ें लाइव अपडेट्स-
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैदराबाद पहुंचे। वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। निजामाबाद में राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड मुख्यालय के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे। एयरपोर्ट में अधिकारियों ने स्वागत किया।
उत्तर प्रदेश: 4 IPS अधिकारियों के तबादले, आशीष तिवारी सहारनपुर SSP
उत्तर प्रदेश सरकार ने 4 सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादला कर दिए। डीजीपी राजीव कृष्ण पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष थे। उनकी जगह बी शिरोडकर को अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि, PAC के एडीजी सुजीत पांडे लखनऊ जोन के एडीजी बनाए गए हैं। IPS आरके स्वर्णकार को PAC का एडीजी और आशीष तिवारी सहारनपुर के नए एसएसपी बनाए गए हैं।
धर्मेंद्र प्रधान बोले-पश्चिम बंगाल में गुंडा राज
पश्चिम बंगाल: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रविवार को बंगाल दौरे पर है। कोलकाता सामूहिक बलात्कार मामले की निंदा करते हुए कहा, न केवल कोलकाता बल्कि पूरे पश्चिम बंगाल में गुंडा राज है। महिलाएं असुरक्षित हैं। ममता सरकार को कुंभकरण नींद से उठना चाहिए और उन्हें सत्ता से भी जाना चाहिए। पुरी भगदड़ पर उन्होंने कहा, सुबह मुझे दुखद घटना की जानकारी मिली है। मैंने वहां के मुख्यमंत्री व अन्य अधिकारियों से बात की है। सरकार ने घटना की पूरी जिम्मेदारी ली है। उचित कार्रवाई की जाएगी।
देहरादून: उत्तराखंड: लगातार भारी बारिश के कारण मलासी जू पुल के पास सड़क का किनारा कटा हुआ है। इसके चलते एसएसपी को स्थिति पर नज़र रखने के लिए कहा गया है। भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं
दिल्ली: 94,000 पैकेट सिगरेट के साथ दो गिरफ्तार, ग्रीस-दुबई से करते थे इम्पोर्ट
दिल्ली: साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशन सेल ने नांगल देवत में एक अवैध सिगरेट गोदाम का भंडाफोड़ किया, जिसमें दो सप्लायर- परीक्षित (22) और पी.पी. चेंगप्पा (40) को गिरफ्तार किया गया। वे दिल्ली-एनसीआर और दक्षिण भारत में वितरण के लिए ग्रीस और दुबई से सिगरेट आयात कर रहे थे। कुल 94,000 अवैध सिगरेट के पैकेट जब्त किए गए। यह कार्रवाई मिशन-2027: ‘ड्रग-फ्री दिल्ली’ का समर्थन करती है। जांच जारी है
उत्तर प्रदेश: UPPSC 2024 मुख्य परीक्षा शुरू, सीसीटीवी से निगरानी
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में UPPSC PCS 2024 मुख्य परीक्षा आज (29 जून) से शुरू हो गई। 2 जुलाई तक प्रतिदिन दो पालियों में जारी रहेगी। संभावित गड़बड़ी को रोकने के लिए केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी और गहन जांच सहित कड़े सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं
जैसलमेर: भारत-पाकिस्तान सीमा पर मिले क्षत-विक्षत शव, साजिश की आशंका
राजस्थान के जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास दो क्षत-विक्षत शव मिले हैं - एक 15 वर्षीय लड़की और एक 18 वर्षीय लड़का। एक पाकिस्तानी सिम और आईडी कार्ड बरामद किया गया, जिससे संदेह पैदा हुआ। सुरक्षा एजेंसियों ने संभावित प्रेम संबंध या साजिश की जांच के लिए बहु-कोणीय जांच शुरू की है: जैसलमेर पुलिस
पुरी: जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, 3 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
ओडिशा। पुरी में आयोजित भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान भगदड़ से अफरा तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस दर्दनाम हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि, कई लोग घायल हैं।
एअर इंडिया की फ्लाइट तकनीकी खराबी, टेकऑफ के बाद मुंबई लौटी
मुंबई से चेन्नई जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ के बाद वापस लौट गई। इस फ्लाइट के केबिन से कुछ जलने की बदबू आ रही थी। जिस कारण इसके क्रू ऐहतियातन फ्लाइट को वापस मुंबई ले गए। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि घटना शुक्रवार की है। फ्लाइट AI639 चेन्नई जा रही थी। मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराने के बाद एयरक्राफ्ट बदला गया। ग्राउंड स्टाफ ने यात्रियों को सभी जरूरी चीजें मुहैया कराईं।
बबीता फोगाट ने साइकिल चलाकर दिया स्वस्थ भारत का संदेश
दिल्ली: कुश्ती चैंपियन पहलवान और भाजपा नेत्री बबीता फोगाट 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों के साथ साइकिल चलाकर स्वस्थ रखने का संदेश दिया। कहा, जब हम स्वस्थ रहेंगे तभी हमारा शरीर और दिमाग स्वस्थ रहेगा। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग निवास करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिट इंडिया अभियान की शुरूआत की थी जिससे आज कई लोग अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए जुड़ चुके हैं। मैं सभी लोगों का धन्यवाद करती हूं जो भी फिट इंडिया अभियान के साथ जुड़ रहे हैं।