Breaking News 10 July 2025: दिल्ली-हरियाणा में भूकंप, सुप्रीम कोर्ट में वोटर लिस्ट पर सुनवाई; लाइव अपडेट्स

10 जुलाई 2025 की ताजा खबरें: SC में बिहार वोटर लिस्ट पर सुनवाई, अमित शाह की अध्यक्षता में रांची में बैठक, अंतरिक्ष यात्री शुभांशु की वापसी समेत देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़ पढ़ें लाइव अपडेट्स में।

Updated On 2025-07-12 07:00:00 IST

देश-दुनिया की गुरुवार (11 जुलाई) की ताजा खबरें।  

Today's Breaking News 10 July : बिहार में वोटर लिस्ट विशेष पुनरीक्षण (SIR) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर SC आज सुनवाई करेगा। गृहमंत्री अमित शाह रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक लेंगे। इसमें कई राज्यों के CM भी शामिल होंगे। अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आज पृथ्वी पर लौटेंगे। कर्नाटक के CM सिद्दारमैया और डीके शिवकुमार राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। इसी तरह देश-दुनिया की गुरुवार (10 जुलाई) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।

Today's Breaking News 10 July 2025: पढ़ें Live अपडेट्स

Live Updates
2025-07-10 14:51 IST

टेस्ट मैच: टीम इंडिया से भिड़ने लंदन पहुंची इंग्लैंड टीम

इंग्लैंड टीम सीरीज़ के तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया से भिड़ने के लिए लंदन के लॉर्ड्स पहुँची। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज़ फिलहाल 1-1 से बराबर है।

2025-07-10 14:11 IST

पूर्वोत्तर में बारिश का कहर: सेना ने 3,820 लोगों को बचाया

पूर्वोत्तर में हुई भारी बारिश और बाढ़ के बाद भारतीय सेना ने नागालैंड, असम और मणिपुर में ऑपरेशन मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) अभियान शुरू किया है। असम राइफल्स  के जवानों ने स्थानीय नागरिकों और प्रशासन के सहयोग से 10 जुलाई 2025 तक 3,820 लोगों को बचाया है। 2,095 लोगों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई। 40 राहत टुकड़ियाँ (24 मुख्य + 16 रिज़र्व) तैनात की हैं। 

2025-07-10 09:31 IST

दिल्ली-हरियाणा में भूकंप, 10 सेकंड तक हिलती रही धरती 

दिल्ली एनसीआर और हरियाणा के कुछ इलाकों में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके देखे गए। हरियाणा के झज्जर में सुबह 9:04 बजे रिक्टर स्केल पर 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। दिल्ली-एनसीआर में भी भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए। करीब 10 सेकंड तक धरती डोलती रही। 

2025-07-10 08:28 IST

UPL टिकट स्कैम: HCA अध्यक्ष समेत 5 लोग CID की हिरासत में  

तेलंगाना: हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) के अध्यक्ष जगन मोहन राव समेत कई पदाधिकारियों को सीआईडी ​​ने बुधवार रात हिरासत में लिया है। इन पर आईपीएल मैच 2025 के दौरान राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टिकट घोटाले का आरोपों है। सीआईडी ​ने HCA अध्यक्ष जगन मोहन राव के अलावा कोषाध्यक्ष सी. श्रीनिवास राव, सीईओ सुनील कांते, महासचिव राजेंद्र यादव और उनकी पत्नी कविता को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

2025-07-10 08:23 IST

संदेशखली: भाजपा नेताओं की हत्या के मामले में CBI जांच के आदेश  

पश्चिम बंगाल: उत्तर 24 परगना के संदेशखली में 3 भाजपा नेताओं प्रदीप मंडल, देवदास मंडल और सुकांत मंडल की कथित हत्या के मामले में कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सीबीआई जाँच के आदेश दिए हैं। यह घटना 2019 में हुई थी। पुलिस ने इनके क्षत-विक्षत शव बरामद किए थे। सीबीआई की 7 सदस्यीय टीम बुधवार को संदेशखली के भंगीपारा स्थित मृतक के आवास जांच के लिए पहुंची। 

2025-07-10 08:20 IST

लखपति बाइदेव योजना:  45,000 महिलाओं को लाभ 

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि ओरुनोदोई योजना के कुल लाभार्थी 29,000 थे, लेकिन इस बार चिरांग जिले में 60,000 लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री के आत्मनिर्भर असम अभियान (CMAAA) के 400 लाभार्थी थे, लेकिन इस बार 1200 युवाओं को लाभ मिलेगा। लखपति बाइदेव योजना के तहत, सिदली और बिजनी निर्वाचन क्षेत्रों की 45,000 से अधिक महिलाओं को लखपति बाइदेव योजना के तहत लाभ मिलेगा

2025-07-10 08:18 IST

गुजरात: वडोदरा में गंभीरा पुल ढहा, कलेक्टर ने लिया जायजा 

गुजरात | वडोदरा के पादरा में वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला गंभीरा पुल ढह गया था। इसमें 5 वाहन नीचे गिर गए, जिससे 13 लोगों की मौत हो गई है। गुरुवार सुबह पुल की मरम्मत का कार्य चल रहा है। वडोदरा कलेक्टर अनिल धमेलिया ने मौके पर पहुंचकर राहत जायजा लिया।   

2025-07-10 08:11 IST

रुद्रप्रयाग में भारी बारिश, बद्रीनाथ मार्ग अवरुद्ध 

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते बद्रीनाथ मार्ग अवरुद्ध हो गया था। रेस्क्यू टीमें मार्ग पर मरम्मत कार्य कर रही हैं।

Tags:    

Similar News