बारिश का कहर: पूर्वोत्तर में बाढ़-भूस्खलन से 32 मौतें; असम में 16 और अरुणाचल में 9 ने गंवाई जान

पूर्वोत्तर के असम, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से 32 लोगों की मौत हुई। असम में NDRF की टीमें तैनात हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

Updated On 2025-06-01 11:27:00 IST

northeast India monsoon havoc

Monsoon Havoc in Northeast India : असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर और मिजोरम सहित भारत के 5 पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन का कहर जारी है। पिछले 2 दिन में 32 लोगों की मौत हो गई। असम में 16, अरुणाचल में 9, मिजोरम में 4 और मेघालय में 3 लोगों ने जान गंवाई है।

खईं में गिरी कार, 2 परिवारों के 7 लोगों की मौत
असम में सभी मौतें लैंडस्लाइड-बाढ़ के चलते हुईं हैं। अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट कामेंग जिले में हाईवे-13 पर कार भूस्खलन के चलते खाईं में गिर गई। इस हादसे में 2 परिवारों के 7 लोगों की मौत हो गई। एक अन्य घटना में 2 लोगों ने जान गंवाई है। मिजोरम के सेरछिप में 13 घर ढह गए। जबकि, एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं उत्तरी सिक्किम में करीब 1500 पर्यटक फंसे हैं।

हिमाचल में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन मौसम खराब रहेगा। IMD ने आंधी-बारिश और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।1 जून को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में अलग-अलग स्थानों के लिए चेतावनी जारी की गई है। 2 जून को सोलन और सिरमौर जिले के लिए अलर्ट है।

बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही
पूर्वोत्तर के असम, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि जरूरी काम से ही बाहर निकलें। 

वन्यजीव अभयारण्य के आसपास अस्थायी शिविर 
असम के मोरीगांव में पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य के रेंजर प्रांजल बरुआ ने बताया कि हम बाढ़ की स्थितियों के लिए तैयारी हैं। शिविरों को स्थानांतरित करेंगे। फील्ड स्टाफ के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाएंगे। आपदा के बाद का आकलन भी कर रहे हैं। हम वन्यजीव अभयारण्य के आसपास रणनीतिक स्थानों पर अस्थायी शिविर स्थापित करने की भी योजना बना रहे हैं। 

मिजोरम में बारिश और भूस्खलन से चार मौतें
मिजोरम में भारी बारिश और भूस्खलन से चार लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में तीन म्यांमार के शरणार्थी भी शामिल हैं। राज्य में भूस्खलन और चट्टानें गिरने 147 घटनाओं सामने आई हैं। इनमें 56 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। 69 स्थानों पर सड़कें अवरुद्ध हैं।

मेघालय बिजली गिरने से मौत, 49 गांवों में अंधेरा
मेघालय में शनिवार को तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो लड़कियों की मौत हो गई। एक व्यक्ति यहां डूब गया। पिछले तीन दिन में यहां छह मौतें हुई हैं। भूस्खलन और बाढ़ के चलते 49 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है। 1,100 लोग अंधेरे में गुजर करने को मजबूर हैं। 

Tags:    

Similar News