SIR: बिहार के बाद अब 12 राज्य, वोटर लिस्ट अपडेट पर सबसे बड़ी ‘चर्चा’; देखें INH न्यूज़ पर आज रात 7:55 बजे

बिहार के बाद अब 12 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट प्रक्रिया शुरू। SIR पर सबसे बड़ी चर्चा आज रात 7:55 बजे डॉ. हिमांशु द्विवेदी के साथ INH न्यूज़ पर।

Updated On 2025-10-27 20:45:00 IST

SIR: बिहार के बाद अब 12 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट | देखें चर्चा आज 7:55 बजे

भारत निर्वाचन आयोग ने बड़ी घोषणा की है। बिहार के बाद अब देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) यानी वोटर लिस्ट अपडेट प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को बताया कि यह प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2025 से 7 फरवरी 2026 तक चलेगी। कुल 103 दिनों के इस अभियान में नए वोटरों के नाम जोड़े जाएंगे और पुरानी सूची में सुधार किया जाएगा। आयोग ने कहा कि इस अवधि में वोटर लिस्ट “फ्रीज” रहेगी ताकि त्रुटियों को ठीक किया जा सके और सही डेटा शामिल हो सके।

इस मुद्दे पर सबसे बड़ी बहस होगी आज रात 7:55 बजे INH न्यूज़ के लोकप्रिय शो “चर्चा” में, जहां प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी के साथ पैनल में होंगे —

  • सुरेंद्र राजपूत, प्रवक्ता (AICC)
  • डॉ. ममता त्यागी, प्रवक्ता (भाजपा)
  • डॉ. आलोक शुक्ला, पूर्व उप चुनाव आयुक्त

खास बात यह है कि अगले साल चुनाव वाले पश्चिम बंगाल में भी SIR लागू होगा, लेकिन असम को इस प्रक्रिया से बाहर रखा गया है, क्योंकि वहां नागरिकता से जुड़े नियम अलग हैं।

आज की “चर्चा” में सवाल यही होगा- क्या यह कदम निष्पक्ष मतदाता सूची की दिशा में सुधार है या फिर राजनीति के नए समीकरण का हिस्सा?


 देखें पूरा कार्यक्रम:

  • आज रात 7:55 बजे | सिर्फ INH न्यूज़ पर
  • प्रधान संपादक: डॉ. हिमांशु द्विवेदी
Tags:    

Similar News