PM Modi: प्रधानमंत्री का आज देश के नाम संबोधन, GST और स्वदेशी अभियान पर बड़ा ऐलान संभव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (21 सितंबर) शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि वे GST दरों और फेस्टिव सीजन में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर जोर दे सकते हैं।

Updated On 2025-09-21 13:14:00 IST

पीएम मोदी का आज देश के नाम संबोधन: GST दरें और स्वदेशी पर हो सकता है ऐलान

PM Modi Address To Nation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (21 सितंबर) शाम 5 बजे देश के नाम संबोधन देंगे। त्योहारी सीजन से पहले पीएम का यह संबोधन खास होने वाला है। नई GST दरों के अलावा कुछ और सौगात मिलने की उम्मीद है। हालांकि, आधिकारिक रूप से अभी संबोधन के विषय की पुष्टि नहीं की गई। लेकिन चर्चा है कि पीएम मोदी वोकल फॉर लोकल और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील कर सकते हैं।

GST दरों पर हो सकता है बड़ा ऐलान

संबोधन में पीएम मोदी वस्तु एवं सेवा कर (GST) की नई दरों को लेकर दिशा-निर्देश या स्पष्टीकरण दे सकते हैं। इन दरों को लेकर व्यापारिक जगत और आम जनता में काफी उत्सुकता बनी हुई है।

स्वदेशी को बढ़ावा देने की अपील 

प्रधानमंत्री मोदी पहले भी विभिन्न मंचों से स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को प्रोत्साहित कर चुके हैं। उन्होंने अपनी मणिपुर, बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश यात्राओं के दौरान स्वदेशी अभियान का विशेष उल्लेख किया था। ऐसे में त्योहारी सीजन से पहले यह संबोधन 'लोकल के लिए वोकल' बनने की अपील के साथ देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम संदेश दे सकता है।

PM मोदी के राष्ट्र के नाम महत्वपूर्ण संबोधन

  • 12 मई 2025: ऑपरेशन सिंदूर, आतंकवाद, पाकिस्तान पर नीति
  • 8 नवंबर 2016: नोटबंदी का ऐलान
  • 20 अप्रैल 2021: कोरोना की दूसरी लहर पर गाइडलाइन
  • मार्च-जून 2020: जनता कर्फ्यू, लॉकडाउन, आत्मनिर्भर भारत अभियान
  • कोरोना काल में प्रधानमंत्री मोदी ने 8 बार देश को संबोधित किया,
  • 2016 में नोटबंदी की घोषणा ने पूरे देश की आर्थिक व्यवस्था में भूचाल ला दिया था।

अरुणाचल और त्रिपुरा दौरा 22 को

प्रधानमंत्री मोदी 22 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा दौरे पर जाएंगे। अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में वे ₹5100 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास कर जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद त्रिपुरा के गोमती जिला स्थित त्रिपुरेश्वरी मंदिर जाएंगे। इस मंदिर को ₹52 करोड़ की लागत से रीडेवलप किया गया है। यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है।

Tags:    

Similar News