वायनाड उपचुनाव 2024: लोकसभा के रण में पहली बार प्रियंका गांधी, दाखिल किया नामांकन, रोड-शो में उमड़ी भीड़

Priyanka Gandhi Vadra: केरला की वायनाड लोकसभा सीट से बुधवार (23 अक्टूबर) को प्रियंका गांधी नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद रोड शो भी किया।

Updated On 2024-10-23 11:56:00 IST
Priyanka Gandhi Vadra

Priyanka Gandhi Vadra: केरला की वायनाड लोकसभा सीट से बुधवार (23 अक्टूबर) को प्रियंका गांधी ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद प्रियंका गांधी रोड शो भी करेंगे। प्रियंका की नामांकन रैली में कई स्थानीय नेता मौजूद रहे। प्रियंका गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ मंगलवार (22 अक्टूबर) रात वायनाड पहुंची। प्रियंका गांधी पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने प्रियंका के खिलाफ नाव्या हरिदास को उतारा है।

रोड शो में उमड़ी भीड़
नामांकन दाखिल करने के बाद प्रियंका गांधी ने वायनाड में रोड शो भी किया। इस रोड शो में हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा के पित रॉबर्ट वाड्रा और उनके भाई और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद रहे। इस रोड शो के जरिए कांग्रेस ने वायनाड में अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की है। 

यहां देखें प्रियंका गांधी का रोड शो:

राहुल गांधी ने छोड़ी थी वायनाड सीट
लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी ने केरल की वायनाड और यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी। बाद में राहुल गांधी ने गांधी परिवार की पारंपरिक रायबरेली सीट को चुना और वायनाड छोड़ दी। बता दें कि रायबरेली सीट से इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी भी चुनकर लोकसभा पहुंच चुकी हैं। इस बार सोनिया गांधी ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा। सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा सांसद बनी हैं।
 

13 नवंबर को होगा मतदान 
चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर की दोपहर को 13 राज्यों की 47 विधानसभा और लोकसभा की 2 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की थी। इनमें केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीटें शामिल हैं। अब इस सीट से प्रियंका पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रही हैं। बता दें कि वायनाड लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को होगा।

12.30 बजे दाखिल करेंगी नामांकन 
जानकारी के मुताबिक, 11 बजे नामांकन रोड शो न्यू बस स्टैंड से जिला मुख्यालय कलपेट्टा से शुरू होगा। 11:45 बजे गुडलाई में जनसभा होगी। 
12:30 बजे कलपेट्टा के कलेक्टर ऑफिस में नामांकन दाखिल करेंगी। 

पति रॉबर्ड ने बढ़ाया हौसला
प्रियंका गांधी के नामांकन से पहले उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने उनका हौसला बढ़ाया है। रॉबर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से प्रियंका को शुभकामनाएं दीं। वाड्रा ने कहा कि नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं प्रियंका। मैं हमेशा आपके समर्थन में आपके साथ हूं। देश आपके स्वयं के अभियान और संसद में आगमन का इंतजार कर रहा है। भगवान आपका भला करे।

अलका लांबा की वीडियो: 'लड़की हूं-लड़ सकती हूं'
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा का एक वीडियो कांग्रेस ने X पर पोस्ट किया है। प्रियंका के नामांकन दाखिल करने से पहले सोशल  मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में अलका कह रही हैं कि 'लड़की हूं-लड़ सकती हूं' का नारा भारत की राजनीति में बुलंद करने वाली प्रियंका गांधी जी वायनाड में अपना नामांकन भरने जा रही हैं। प्रियंका गांधी जी की आवाज न सिर्फ वायनाड, बल्कि पूरे देश की आधी आबादी के अधिकारों को बुलंद करने का जरिया बनेगी। हम इस मौके पर प्रियंका गांधी जी को अग्रिम जीत की बधाई देते हैं। 

Similar News

जेडीयू ने केसी त्यागी से किया किनारा: नीतीश कुमार के लिए 'भारत रत्न' की मांग पर पार्टी ने झाड़ा पल्ला