यूपी, असम और गुजरात में बाढ़: गृह मंत्री अमित शाह ने की तीनों राज्यों के CM से बात, दिया हरसंभव मदद का भरोसा

Amit shah: यूपी, असम और गुजरात में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सोमवार (15 जुलाई, 2024) को तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की।

Updated On 2024-07-15 13:03:00 IST
Amit shah

Amit shah: यूपी, असम और गुजरात में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सोमवार (15 जुलाई, 2024) को तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात की। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। लगातार बारिश के कारण इन तीनों राज्यों के कई हिस्से बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

उत्तर प्रदेश में बाढ़ से 750 से ज्यादा गांव प्रभावित (UP Flood)
उत्तर प्रदेश में बाढ़ से 750 से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं। यूपी के राहत विभाग ने हाल ही में कहा कि बारिश के कारण कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और इसे देखते हुए 3 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। बाढ़ से प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य (Flood relief operations) जारी है।प्रशासन ने कई राहत शिविर लगाए हैं। लोगों को इन शिविरों में रखा जा रहा है। 

असम में 5 लाख से अधिक लोग प्रभावित (Assam Flood)
असम में बाढ़ के कारण 5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य के कछार, चिरांग, दरांग, धेमाजी, धुबरी, डिब्रूगढ़, गोलपारा, गोलाघाट, जोरहाट, कामरूप, कामरूप मेट्रोपॉलिटन, करीमगंज, माजुली, मोरीगांव, नागांव, नलबारी और शिवसागर जिलों में बाढ़ का सबसे अधिक प्रभाव पड़ा है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) की रिपोर्ट के अनुसार, 1,342 गांव पानी में डूब गए हैं और 25,367.61 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। 

गुजरात में कई नदियों का जलस्तर बढ़ा (Gujarat Flood)
गुजरात में भी बाढ़ ने कई इलाकों को प्रभावित किया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बताया कि राज्य में कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है। राज्य सरकार ने राहत और बचाव कार्यों के लिए कई टीमों को तैनात किया है और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। 

बाढ़ से निपटने की कोशिशों पर केंद्र की नजर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आश्वासन दिया है कि केंद्र सरकार बाढ़ से निपटने के लिए सभी प्रकार की मदद प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार स्थिति पर नजर रख रही है और सभी जरूरी संसाधनों को मुहैया कराने के लिए तत्पर है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी है।प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। 

Similar News