C-Voter Survey: आज लोकसभा चुनाव हों तो BJP अपने दम पर सरकार बनाने में सक्षम; मोदी-योगी की लोकप्रियता बढ़ी

C-Voter Survey 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद हुए C-Voter सर्वे में PM मोदी और UP के सीएम योगी की लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया है।

Updated On 2025-02-12 21:49:00 IST
योगी-मोदी की लोकप्रियता बढ़ी: BJP पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सक्षम; कांग्रेस को चौंका रहा C-Voter का सर्वे

C-Voter Survey 2025: लोकसभा चुनाव 2024 की अपेक्षा प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया है। सी-वोटर सर्वे के मुताबिक, यदि आज चुनाव हो जाएं तो भाजपा केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकती है। हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली के विधानसभा चुनाव में उसे जबरदस्त फायदा हुआ है। देशभर में बीजेपी को 40 फीसदी से अधिक वोट मिलने की संभावना है। 

सी-वोटर और इंडिया टूडे ग्रुप द्वारा कराए गए इस सर्वे में 51.2 फीसदी लोगों ने प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी के नाम पर सहमति जताई है। जबकि, 24.9 फीसदी लोग राहुल गांधी के नाम सहमत दिखे। पीएम चेहरे के तौर पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी (4.8%) अंकों के साथ तीसरे, अमित शाह (2.1%) चौथे और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल (1.2%) पांचवे नंबर पर हैं। 

बीजेपी को 281, कांग्रेस 78 सीटें
C-वोटर के मूड ऑफ द नेशन सर्वे के मुताबिक, आज चुनाव हों तो भाजपा लोकसभा की 281 सीटें जीत सकती है। जबकि, कांग्रेस 78 सीटें ही जीत पाएगी। इंडिया गठबंधन को जबरदस्त नुकसान की संभावना है। उसे महज 188 सीटें मिलने का अनुमान है। 

सबसे लोकप्रिय CM योगी 
मुख्यमंत्री के तौर पर सर्वाधिक लोकप्रिय यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हैं। दूसरे नंबर पर और तीसरे नंबर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टाइलिन हैं। 

PM मोदी का विकल्प कौन? 
पीएम मोदी के विकल्प के तौर पर सर्वाधिक 26 लोगों ने गृहमंत्री अमित शाह को चुना है। इस रेस में 25 फीसदी अंकों के साथ योगी आदित्यनाथ दूसरे नंबर पर हैं। जबकि, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान काफी पीछे हैं।  

सर्वे में 1.25 लाख लोगों ने लिया हिस्सा 
उल्लेखनीय है कि 2 जनवरी से 9 फरवरी के बीच हुए C-Voter के इस सर्वे में 1 लाख 25 हजार 123 लोगों ने हिस्सा लिया है। यह सर्वे देश के सभी लोकसभी सीटों में किया गया है।  सर्वे के मुताबिक, NDA का वोट शेयर 3 फीसदी बढ़ सकता है। जबकि, इंडिया गठबंधन के वोट शेयर में 1 फीसदी की बढ़ोत्तरी दिख रही है। हालांकि, कांग्रेस को 1 फीसदी वोटों का नुकसान बताया गया है। 

Similar News