लोकसभा चुनाव-2024: भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर लग सकती है मुहर, दिल्ली में बैठक आज, कांग्रेस में मंथन जारी  

Lok Sabha Elections-2024: ​​​​​​​भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक सोमवार को होनी है। इसमें यूपी-एमपी, राजस्थान हरियाणा सहित अन्य स्टेट के प्रत्याशियों पर विचार होगा। 

Updated On 2024-03-11 11:49:00 IST
File Photo

Lok Sabha Elections-2024: लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियां राजनीतिक दलों की ओर से जोर-शोर से जारी हैं। भाजपा ने पहली सूची में 195 और कांग्रेस ने 39 सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। अब दूसरी सूची के संभावित नामों पर विचार मंथन किया जा रहा है। 

भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक सोमवार को होनी है। इसमें यूपी-एमपी, राजस्थान हरियाणा सहित अन्य स्टेट के प्रत्याशियों पर विचार मंथन होगा। के केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी के बाद भाजपा अपनी दूसरी सूची भी जारी कर सकती है। भाजपा की दूसरी सूची में 150 से ज्यादा नाम होने की संभावना जताई जा रही है। 

इधर, कांग्रेस मुख्यालय में भी प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया जारी है। केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के बाद अब हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ की स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा भेजे गए उम्मीदवारों के नाम पर विचार-विमर्श कर उम्मीदवारों की दूसरी सूची फाइनल की जाएगी। कांग्रेस कार्यालय में रविवार को हरियाणा कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई थी। इसमें भूपेंद्र हुड्डा सहित अन्य सीनियर नेता शामिल हुए।  

कांग्रेस में पार्टी के कई सीनियर नेता संगठन के कामकाज का हवाला देकर लोकसभा चुनाव न लड़ने की बात कर रहे हैं। इनमें छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलट, राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे कई नेता शामिल हैं। पार्टी ने अभी मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्यों में एक भी प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। 

Similar News