Earthquake: मध्य प्रदेश के सिवनी की धरती कांपी, रिक्टर स्केल पर 3.6 रही भूकंप की तीव्रता

Earthquake Madhya Pradesh Seoni :बुधवार की देर शाम 8:02 बजे मध्य प्रदेश के सिवनी में रिक्टर पैमाने पर 3.6 तीव्रता का झटका महसूस हुआ। कंपन महसूस होने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

Updated On 2024-03-13 21:38:00 IST
मध्य प्रदेश के सिवनी में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस हुए।

Earthquake Madhya Pradesh Seoni :बुधवार की देर शाम 8:02 बजे मध्य प्रदेश के सिवनी में रिक्टर पैमाने पर 3.6 तीव्रता का झटका महसूस हुआ। कंपन महसूस होने पर चौंके निवासी अपने घरों से बाहर निकल आए। शहर व इससे लगे आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोगों में थोड़ी देर के लिए भय का माहौल व्याप्त हो गया।

बीते साल सितंबर में भी आया था भूकंप
बीते 29 सितंबर की शाम से लगातार जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस हुए थे। इसके बाद राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय मौसम भवन नई दिल्ली को चिट्ठी लिखी थी और विशेषज्ञों को भेजने का अनुरोध किया था। बता दें कि सिवनी में बीते साल से लेकर अब तक कई बार भूकंप के झटके महसूस हाे चुके हैं। 

भूकंप क्यों आता है?
दरअसल, पृथ्वी की चार प्रमुख परतें हैं। जिसे इनर कोर, आउटर कोर, मेटल और क्रस्ट के नाम से जाना जाता है। पृथ्वी के नीचे प्लेट्स घूमती रहती हैं। कई बार ये आपस में टकराती हैं। टकराने से कई बार प्लेट्स मुड़ या क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। इससे उर्जा निकलती है तो भूकंप के झटके महसूस होते हैं। भूकंप की तीव्रता अलग-अलग होती है, जिसे रिक्टर स्केल पर मापा जाता है। 

Similar News