कर्नाटक के डिप्टी CM के सांसद भाई का विवादित बयान: अलग देश बने 'दक्षिण भारत', मोदी सरकार कर रही अन्याय

Congress MP DK Suresh Demand for Separate Country: डीके सुरेश के बयान पर भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास 'फूट डालो और राज करो' का रहा है। इसलिए अब कांग्रेस सांसद डीके सुरेश भी वही खेल खेल रहे हैं। वे उत्तर और दक्षिण को विभाजित करना चाहते हैं।

Updated On 2024-02-01 17:06:00 IST
DK Suresh, Congress MP

Congress MP DK Suresh Demand for Separate Country: कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और कांग्रेस सांसद डीके सुरेश ने गुरुवार को केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए विवादित बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि दक्षिण भारत के साथ अन्याय हो रहा है। जो धनराशि दक्षिण तक पहुंचनी चाहिए थी, उसे डायवर्ट कर उत्तर भारत में वितरित किया जा रहा है। इस बीच उन्होंने दक्षिण भारत को अलग देश बनाने की मांग कर डाली। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत के लिए अलग देश की मांग करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है, उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक को केंद्र से पर्याप्त धन नहीं मिल रहा है।

डीके सुरेश ने कहा कि हिंदी-क्षेत्र ने दक्षिण भारत पर जो स्थिति थोप दी है, उसके परिणामस्वरूप अलग देश मांगने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। 

तेजस्वी सूर्या बोले- कांग्रेस का इतिहास 'फूट डालो और राज करो'
डीके सुरेश के बयान पर भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास 'फूट डालो और राज करो' का रहा है। इसलिए अब कांग्रेस सांसद डीके सुरेश भी वही खेल खेल रहे हैं। वे उत्तर और दक्षिण को विभाजित करना चाहते हैं।

कन्नड़वासी ऐसा कभी नहीं होने देंगे
सूर्या ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी 'जोड़ो' यात्रा के साथ देश को 'एकजुट' करने का प्रयास कर रहे हैं। दूसरी तरफ, हमारे पास एक सांसद हैं जो देश को तोड़ने पर आमादा है। कांग्रेस का विचार फूट डालो और राज करो का है। उन्होंने कहा कि कन्नड़वासी ऐसा कभी नहीं होने देंगे। हम उन्हें लोकसभा चुनाव में करारा जवाब देंगे और सुनिश्चित करेंगे कि कांग्रेस मुक्त भारत सफल हो।

कर्नाटक बीजेपी के एक अन्य नेता आर अशोक ने कहा कि देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा की शपथ लेने वाले सांसद का इस तरह बोलना कांग्रेस पार्टी की विभाजनकारी मानसिकता को दर्शाता है।

डीके शिवकुमार बोले- सुरेश ने केवल लोगों की राय व्यक्त की
कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख और राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि डीके सुरेश ने केवल लोगों की राय व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मैं अखंड भारत के पक्ष में हूं। उन्होंने केवल लोगों की राय व्यक्त की है। लोग ऐसा सोच रहे हैं क्योंकि उनकी उपेक्षा की जा रही है। देश एक है। चूंकि लोगों के साथ अन्याय हुआ है, इसलिए उन्होंने ऐसा कहा है। भारत को एक होना चाहिए और हम सब एक हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी तक हम एक हैं। हर गांव को न्याय मिलना चाहिए।

Tags:    

Similar News