Punjab Border: पाकिस्तानी रेंजर्स ने BSF जवान को पकड़ा, आंख पर पट्टी बांधकर जारी की तस्वीर; बॉर्डर पर हाई अलर्ट

Pahalgam Attack: भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक BSF जवान के गलती से पाकिस्तानी सीमा में चले जाने के बाद उन्हें पाकिस्तान रेंजर्स ने गिरफ्तार कर लिया है।

Updated On 2025-04-24 18:00:00 IST
पाकिस्तानी रेंजर्स ने BSF जवान को हिरासत में लिया।

Pahalgam Attack: पंजाब बॉर्डर से एक बड़ी खबर आ रही है। पाकिस्तान रेंजर्स ने सीमा पर एक BSF जवान को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि जवान गलती से गस्त के दौरान पाकिस्तानी सीमा पार कर गया था। 182वीं बटालियन के कॉन्स्टेबल पीके सिंह को पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में हिरासत में लिया गया। भारतीय जवान की जल्द रिहाई के लिए सीमा सुरक्षा बल (bsf ) और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच फ्लैग मीटिंग चल रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये मामला गुरुवार दोपहर 2 बजे के आसपास का बताया जा रहा है, जब पाकिस्तान रेंजर्स ने जवान को हिरासत में लिया। जवान वर्दी में था और उसके पास उसकी सर्विस राइफल थी। वह किसानों के साथ था, जब वह छाया में आराम करने के लिए आगे बढ़ा, तो रेंजर्स ने उसे पकड़ लिया।

जवान की रिहाई के लिए बातचीत जारी
भारतीय जवान की रिहाई के लिए बातचीत जारी है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि गलती से सीमा पार कर गए बीएसएफ जवान की रिहाई के लिए बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच अटारी-वाघा सीमा पर फ्लैग मीटिंग चल रही है।

पहलगाम आतंकी हमला
यह घटनाक्रम 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक संवेदनशील समय पर हुआ है, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। जवाब में, भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े फैसले लिए हैं। जिसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा रद्द करने के साथ-साथ नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर सैन्य निगरानी बढ़ा दिया है।

Similar News