International Yoga Day 2025: PM मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू, केंद्रीय मंत्री शिवराज, सीतारमण, CM योगी, मोहन सहित किसने-कहां किया योग, देखिए वीडियो
भारत सहित दुनियाभर में '11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' शनिवार (21 जून) को उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। 191 देशों के 1,300 जगहों पर 2,000 से ज्यादा योग कार्यक्रम हो रहे हैं। योग दिवस (Yoga Day) पर ताजा अपडेट्स के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें।
International Yoga Day LIVE Updates
International Yoga Day 2025 LIVE: भारत सहित दुनियाभर में '11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' शनिवार (21 जून) को उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। 191 देशों के 1,300 जगहों पर 2,000 से ज्यादा योग कार्यक्रम हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में 3 लाख लोगों के साथ योग किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, CM योगी आदित्यनाथ, सीएम मोहन यादव सहित अन्य नेताओं ने भी योग किया। योग दिवस (Yoga Day) पर ताजा अपडेट्स के लिए haribhoomi.com पर विजिट करें।
आइए हम योग को एक जन आंदोलन बनाएं
PM मोदी ने कहा-योग का मतलब होता है, जोड़ना। और ये देखना सुखद है कि कैसे योग ने पूरी दुनिया को जोड़ा है। आज जब दुनिया में अशांति और अस्थिरता बढ़ रही है, तो योग शांति की दिशा दिखाता है। पीएम मोदी बोले-आज मैं योग दिवस पर ओबेसिटी की तरफ सभी का ध्यान दिलाना चाहूंगा। बढ़ती ओबेसिटी दुनिया के लिए चैलेंज है। मैंने मन की बात में भी इस पर विस्तार से चर्चा की थी। मैंने अपने खानपान में 10 फीसदी ऑयल कम करने का प्रस्ताव रखा था। आइए हम योग को एक जन आंदोलन बनाएं। जो विश्व को शांति स्वास्थ्य और समरसता की ओर ले जाए। जहां व्यक्ति दिन की शुरुआत योग से करें और जीवन में संतुलन पाएं। जहां योग मानवता को एक सूत्र में पिरोने का माध्यम बने।
योग आपसी जुड़ाव का एहसास कराता है
PM मोदी ने कहा- योग हमें आपसी जुड़ाव का एहसास कराता है। हमें दुनिया से एकात्मता की ओर ले जाता है। सिखाता है कि हम अकेले अस्तित्व में नहीं हैं, हम प्रकृति का हिस्सा हैं। इस साल के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम है- ‘एक धरती, एक स्वास्थ्य के लिए योग’। यह थीम एक गहरी सच्चाई को दर्शाती है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में योग किया।
अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोज योग करें
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में किया योग। कहा-हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहे इसलिए योग विज्ञान हमारे लिए बहुत उपयोगी है। आज पूरे विश्व में अनके देशों में बड़े पमाने पर योग का प्रसार हुआ है। लोग योगासन कर रहे हैं। ये हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है...मैं सभी से अपील करूंगा कि वो अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोज नियमित रूप से योग करें ताकि उनके जीवन में स्वास्थ्य की दृष्टि से एक समाधान उनको प्राप्त होगा।
आज सबसे बड़ा दिन है
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा-11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों और देशवासियों को बधाई। आज से दिन कालगणना की दृष्टि से उत्तरायण से समाप्त होकर दक्षिणायन की ओर बढ़ने वाला दिन है। आज सबसे बड़ा दिन है। धीरे-धीरे रात बढ़ने लगेगी।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कोलकाता में योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बड़ी संख्या में लोगों के साथ योग दिवस के अवसर पर जैसलमेर में योग किया।
भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने मथुरा में योग किया। कहा-हर किसी को योग करना चाहिए। योग हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है, और शरीर को फिट रखने के लिए यह बहुत ज़रूरी है। मैं हमेशा योग करती हूँ। मेरे घुटने में थोड़ी समस्या है, और मैं कुछ आसन ठीक से नहीं कर पाती, लेकिन मैं योग करती हूँ।
उत्तराखंड के देहरादून में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अन्य लोगों के साथ योगाभ्यास किया।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हरियाणा के फरीदाबाद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया और योग किया।
11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में योग कार्यक्रम में भाग लिया और योग किया।
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तट पर INS (भारतीय नौसेना जहाज) पर सवार भारतीय नौसेना के जवान योगा दिवस समारोह में शामिल हुए। पूर्वी नौसेना कमान के 11,000 से अधिक नौसैनिक और उनके परिवार के सदस्य प्रधानमंत्री के साथ योग सत्र में भाग ले रहे हैं। ये नौसैनिक प्रतिभागी 30 किलोमीटर लंबे आरके बीच के किनारे मौजूद हैं।