Weather Report: दिल्ली, MP, बिहार से लेकर कर्नाटक तक आंधी-बारिश का अलर्ट, आपके प्रदेश में कैसा है मौसम? जानिए...
Weather Report: भारत (India) में आज का मौसम सोमवार (19 मई) को कैसा रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, झारखंड सहित 15 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Weather Report: भारत (India) में आज का मौसम सोमवार (19 मई) को कैसा रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, झारखंड सहित 15 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई राज्यों में ओले भी गिर सकते हैं। राजधानी दिल्ली में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। राजस्थान में हीटवेव की चेतावनी है। हिमाचल और तमिलनाडु में बारिश का दौर जारी है। बेंगलुरु में तेज बारिश से घरों में पानी भर गया। यूपी में भीषण गर्मी के बीच बारिश के आसार हैं।
इन राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पुडुचेरी, केरल, आंध्र प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र और सिक्किम में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओले भी गिरने की संभावना है। राजस्थान में धूल भरी आंधी और हीटवेव चलेगी।
जानिए कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने मंगलवार (20 मई) को आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, असम, मेघालय, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में आंधी-बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव की चेतावनी है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
देश की राजधानी दिल्ली में मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। शहर में तेज झोकेदार हवा चलेगी। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। गाजियाबाद में 21, 22 मई और 24 मई को बारिश होने का अलर्ट है। नोएडा में 21 और 22 मई को भी बारिश होगी। गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
एमपी के इन जिलों में ऐसा रहेगा मौसम
मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, बैतूल, नर्मदापुरम, सीहोर, हरदा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, आगर-मालवा, खरगोन, बड़वानी, धार, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर में सोमवार को आंधी, बारिश का अलर्ट है। ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में सोमवार को हीट वेव का अलर्ट है।
CG के सभी जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन सभी जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट रहेगा। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। अंधड़ चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटे हो सकती है। बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में इसका ज्यादा असर रहेगा।
यूपी में गर्मी और बारिश का असर
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी है। मौसम विभाग ने सोमवार को 18 जिलों में लू की चेतावनी जारी की है। साथ ही मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, महाराजगंज, बलरामपुर सहित 14 जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं। हल्की बारिश के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रविवार को झांसी 45.4°C तापमान के साथ सबसे गर्म जिला रहा।
हिमाचल में ओलावृष्टि का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में आज (19 मई) को भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि और आंधी चलने के चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और अन्य सात जिलों में यलो अलर्ट दिया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बीच कांगड़ा में सुबह 5 पांच बजे बारिश के साथ तेज तूफान आया। शिमला में भी मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिला में ऑरेंज अलर्ट दिया है। इन जिलों में ओले भी गिर सकते हैं।
हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
हरियाणा के 10 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। अगले चार दिन यानी 22 मई तक मौसम ऐसा ही रहेगा। 19 मई को प्रदेश के 10 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, फरीदाबाद, पलवल, पानीपत और सोनीपत में बारिश हो सकती है। 12 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
पंजाब के इन जिलों में बारिश के आसार
पंजाब में सोमवार को गर्मी से राहत मिलती दिख रही है। मौसम विभाग ने पठानकोट, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, नवांशहर और पटियाला में बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां तेज हवा चल सकती है।