Weather Report: किन प्रदेशों तक पहुंचा मॉनसून, MP-UP में एंट्री कब, आज कहां बरसेगा पानी? एक क्लिक में मौसम की पूरी जानकारी
Weather Report: भारत के किन राज्यों तक मॉनसून पहुंचा? मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में एंट्री कब होगी?, (शुक्रवार, 30 मई) को किन-किन राज्यों में झमाझम बारिश होगी? एक क्लिक में जानिए मौसम की पूरी जानकारी।
Weather Report: भारत (India) में आज का मौसम (शुक्रवार, 30 मई) को कैसा रहेगा। केरल, कर्नाटक, बिहार सहित मॉनसून ने 17 प्रदेशों में दस्तक दे दी है। आंधी चल रही है। झमाझम बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, मणिपुर, मिजोरम सहित 25 से ज्यादा राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। 24 से 29 मई तक भारत में 33% ज्यादा बारिश हो चुकी है। आइए जानते हैं MP-UP में कब आएगा मॉनसून?
केरल में बारिश जारी
जानिए इन राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को कर्नाटक, मणिपुर, मिजोरम, असम, त्रिपुरा, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, केरल, बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में बारिश का अलर्ट है। कुछ जिलों में गर्मी का असर भी रहेगा।
इन राज्यों में पहुंचा मॉनसून
भारत में मॉनसून (Monsoon) ने 24 मई को केरल में दस्तक दी। अब तक मॉनसून कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय होते हुए त्रिपुरा पहुंच गया है। गुरुवार (29 मई) को मॉनसून सिक्किम पार कर पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्रों में पहुंच गया। शुक्रवार को मॉनसून बिहार और बाकी पश्चिम बंगाल में पहुंच सकता है।
MP के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, उमरिया, कटनी और मैहर में आंधी-बारिश अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट
राजस्थान में बारिश और गर्मी का मौसम है। आंधी-बारिश के कारण तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट हुई है। शुक्रवार (30 मई) को बाड़मेर, जोधापुर, बीकानेर, अलवर, गंगानगर, सिरोही, उदयपुर सहित 18 जिलों आंधी-बारिश की संभावना है। गुरुवार को बीकानेर, सीकर, करौली, बाड़मेर, जैसलमेर समेत कई जिलों में बारिश हुई। कई जिलों में धूल भरी आंधी चली।
CG के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को रायपुर-दुर्ग, बिलासपुर समेत सभी जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। बिजली गिर सकती है। इसके बावजूद अगले 48 घंटों में प्रदेश के औसत तापमान में 2 से 4 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है।
यूपी में ओले-बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में बारिश हो रह है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी. अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और अमरोहा में बारिश, ओले और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को बारिश होगी। मौसम विभाग ने गाजियाबाद और नोएडा में भी 30 मई को तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। 40–50 की स्पीड से हवा चलेगी। साथ ही आसमानी बिजली गिरने की भी संभावना है। राजधानी में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
बिहार में भी बारिश
बिहार में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, बेगूसराय, शेखपुरा, नालंदा, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, अरवल, जहानाबाद, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार और पूर्णियाबारिश का अलर्ट जारी किया है।
झारखंड में बारिश
झारखंड के कई जिलों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना बनी हुई है। गुरुवार को गोड्डा और पाकुड़ में तेज हवा के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के विभिन्न इलाकों में 2 जून तक गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज रफ्तार में हवा के चलने और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है।
हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?
हरियाणा के कई जिलों में बीते रविवार को बारिश हुई। साथ ही कुछ जिलों में आंधी–तूफान भी देखने को मिला। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल गई। वहीं आज यानी शुक्रवार को भी हरियाणा के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। हरियाणा मौसम विभाग के मुताबिक, चंडीगढ़ समेत अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और यमुनानगर में 50 से 75 फीसदी तक बारिश होने का अनुमान है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में 25 से 50 फीसदी तक बारिश होने की संभावना है।
केरल में भारी बारिश का अलर्ट
केरल में भारी बारिश का अलर्ट है। कन्नूर, एर्नाकुलम, कासरगोड, कोट्टायम, त्रिशूर, इडुक्की, वायनाड, पथानामथिट्टा, पलक्कड़, अलपुझा में लगातार बारिश और जारी अलर्ट के कारण कॉलेज, आंगनवाड़ी और ट्यूशन सेंटर सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में शुक्रवार को छुट्टी रहेगी।
जानिए क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, शुक्रवार मॉनसून बिहार और पश्चिम बंगाल बचे इलकों में पहुंच जाएगा। इसके बाद मॉनसूर की रफ्तार थोड़ी धीमी हो जाएगी। क्योंकि बंगाल की खाड़ी में बना दबाव वाला क्षेत्र सागर द्वीप से होते हुए बांग्लादेश की ओर बढ़ेगा। यह डिप्रेशन उत्तर भारत की ओर मॉनसून को धकेलने के बजाय विपरीत दिशा में खींचेगा। इससे मानसून की गति धीमी हो जाएगी। दो-तीन दिनों में असर दिखेगा। अनुमान है कि मानसून पर एक हफ्ते से 10 दिन का ब्रेक लग सकता है, जिससे मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश का इंतजार बढ़ सकता है।