Weather Update: उत्तराखंड में भूस्खलन से केदारनाथ हाईवे बंद; आपके प्रदेश में कैसा है मौसम? जानिए...

Monsoon 2025: भारत (India) में मानसून जमकर बरस रहा है। आज का मौसम (शनिवार, 28 जून) को कैसा रहेगा। उत्तराखंड के सोनप्रयाग में भारी बरसात से लैंडस्लाइड हुआ। केदारनाथ हाईवे बंद है। जानिए बाकी प्रदेशो में कैसा है मौसम?

Updated On 2025-06-28 12:28:00 IST

Weather 1 July : यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश, दिल्ली-NCR में गर्मी से राहत।  

Monsoon 2025: भारत (India) में मानसून जमकर बरस रहा है। आज का मौसम (शनिवार, 28 जून) को कैसा रहेगा। उत्तराखंड के सोनप्रयाग में भारी बरसात से लैंडस्लाइड हुआ। लैंडस्लाइड से केदारनाथ हाईवे बंद हो गया है। दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश में तेज से बारिश की संभावना है। हिमाचल और उत्तराखंड में बादल फटने और लैंडस्लाइड की चेतावनी है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिश जारी रहेगी। बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात में भारी बारिश हो सकती है। कर्नाटक, केरल, गोवा, कर्नाटक, केरल में तेज बारिश होगी।

केदारनाथ हाईवे पर फंसे यात्री
उत्तराखंड के सोनप्रयाग में लैंडस्लाइड से केदारनाथ हाईवे बंद है। शनिवार सुबह से हाईवे के दोनों तरफ सैकड़ों श्रद्धालुओं के वाहन फंसे हैं। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते से मलबे को हटाने का काम जारी है। त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, असम (दक्षिण) में रेलवे लाइन पर कई जगहों पर तेज बारिश के चलते लैंडस्लाइड हुई है।

आज इन प्रदेशों में बरसेगा पानी
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार (28 जून) को मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

एमपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर के खजुराहो, दमोह, कटनी, शिवपुरी और पन्ना में आकाशीय बिजली गिरने या चमकने से साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अशोकनगर, शिवपुरी, ओरछा, सतना, सागर, बालाघाट, मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा, मैहर, जबलपुर, रीवा, मऊगंज, उज्जैन, भिंड, नरसिंहपुर और डिंडौरी में भी बारिश होने की संभावना जताई है। 

राजस्थान में बारिश का अलर्ट
राजस्थान में तेज बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर के एरिया में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू और बीकानेर को छोड़कर बाकी सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

CG में बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में 1 जून से 27 जून तक 122.2 MM बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। सूरजपुर और बलरामपुर-रामानुजगंज में बिजली गिरने और हैवी रेन का यलो अलर्ट है। अन्य 31 जिलों में सिर्फ बिजली गिरने का यलो अलर्ट है।

यूपी में भारी बारिश
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर झांसी, भदोही, रायबरेली समेत 8 शहरों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। झांसी में इतनी बारिश हुई है कि सड़कों पर एक फीट पानी भर गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को सहानरपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मुरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, जालौन, हमीनपुर, महोबाद, झांसी, ललितपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 55 जिलों में बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 4 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 

हिमाचल में हाहाकार
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हाहाकार है। कुल्लू के बिहाली गांव में बादल फटने के बाद से लापता 14 साल की मूर्ति देवी का शव देखा गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बिहाली गांव के नंद लाल (72) और उनकी बहन (67) यान दासी का चौथे दिन भी सुराग नहीं लग पाया। शनिवार को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में तेज बारिश का यलो अलर्ट है।

महाराष्ट्र और बिहार का मौसम
महाराष्ट्र में तेज बारिश हो रही है। चंद्रपुर का ताड़ोबा अंधारी टाइगर रिजर्व (TATR) का मेन एरिया बारिश के कारण 1 जुलाई से तीन महीने के लिए बंद कर दिया है। बिहार में मानसून सक्रिय है। शनिवार को मौसम विभाग ने राज्य के सभी 23 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 11 जिलों में ऑरेंज और 12 में यलो जारी किया गया है।

कब होगी दिल्ली में बारिश ?
दिल्ली में बादल छाए हैं। मौसम विज्ञान (IMD) ने बारिश की संभावना जताई है। तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकता है। न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि, दिल्ली में मानसून 30 जून के बीच पहुंच सकता है। 

Tags:    

Similar News