Aaj ka Mausam, 23 December: MP के 25 शहरों में पारा 10°C से नीचे, यूपी शिमला से ज्यादा ठंडा; दिल्ली में 500 उड़ानें लेट
Weather Today, 23 December: उत्तर भारत की बर्फबारी से पूरे देश में ठंड बढ़ी। मध्य प्रदेश के 25 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे, यूपी में पारा 4.5°C, दिल्ली में कोहरे से सैकड़ों फ्लाइट प्रभावित।
Weather Today Update, 23 December: ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के बड़े हिस्से भीषण सर्दी की चपेट में आ गए हैं।
India Weather Today, 23 December: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी राज्यों में साफ नजर आने लगा है। ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के बड़े हिस्से भीषण सर्दी की चपेट में आ गए हैं। कई राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश: 25 शहरों में तापमान 10°C से नीचे
मध्य प्रदेश में ठंड ने नया रिकॉर्ड बनाया है। सोमवार रात प्रदेश के 25 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां पारा गिरकर 4.6°C तक पहुंच गया। ठंडी हवाओं और खुले आसमान के कारण रात में ठिठुरन और बढ़ गई।
यूपी में शिमला से ज्यादा सर्दी, 4.5°C तक गिरा पारा
उत्तर प्रदेश में हालात और ज्यादा गंभीर नजर आए। राज्य के 26 जिले शिमला से भी ज्यादा ठंडे दर्ज किए गए। बाराबंकी में न्यूनतम तापमान 4.5°C, जबकि इटावा, शाहजहांपुर, कानपुर और बुलंदशहर में पारा 7 डिग्री से नीचे रहा। पिछले 48 घंटों में सर्दी से 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हालात को देखते हुए 9 शहरों में कक्षा 8 तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी, गुलमर्ग में माइनस तापमान
उत्तराखंड के नैनीताल में तापमान 6°C दर्ज किया गया, जबकि हिमाचल की राजधानी शिमला में पारा 11°C रहा। जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बीते दो दिनों से बर्फबारी जारी है। गुलमर्ग में तापमान -2.0°C रिकॉर्ड किया गया, जिससे घाटी में कड़ाके की ठंड बनी हुई है।
दिल्ली में कोहरे का कहर, 500 से ज्यादा फ्लाइट लेट
राजधानी दिल्ली में घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रही। इसका सीधा असर इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देखने को मिला। यहां 500 से अधिक उड़ानें देरी से संचालित हुईं, जबकि 14 फ्लाइट रद्द करनी पड़ीं। इनमें 6 आगमन और 8 प्रस्थान वाली उड़ानें शामिल थीं, कुछ अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट भी प्रभावित रहीं।
अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?
24 दिसंबर:
- पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, बिहार, झारखंड, एमपी और छत्तीसगढ़ में सुबह-रात घना से बहुत घना कोहरा।
- जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में शीतलहर व बर्फबारी की संभावना।
- 25 दिसंबर
- उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में कोहरा और ठंड बनी रहेगी।
- एमपी, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी घने कोहरे के हालात रहेंगे।
26 दिसंबर:
- कोहरे की पकड़ और मजबूत होगी।
- हाईवे, रेल और हवाई यातायात पर असर की आशंका।
- पहाड़ी राज्यों में ठंड और बढ़ सकती है।