Aaj ka Mausam: हिमाचल, महाराष्ट्र सहित 27 राज्यों में बारिश का अलर्ट; आपके प्रदेश में कैसा है मौसम? जानिए
Aaj ka Mausam: देश (India) में आज का मौसम (गुरुवार, 24 जुलाई) को कैसा रहेगा। मौसम विभाग ने गुरुवार को महाराष्ट्र, बिहार, बंगाल, छत्तीसगढ़ सहित 27 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
aaj ka mausam
Aaj ka Mausam: देश (India) में आज का मौसम (गुरुवार, 24 जुलाई) को कैसा रहेगा। हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, एमपी सहित कई प्रदेशों में भारी बारिश हो रही है। हिमाचल में लैंडस्लाइड से दो नेशनल हाईवे समेत कुल 385 सड़कें बंद हैं। राज्य में अब तक 137 लोगों की मौत हो चुकी है। झारखंड में 28 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने गुरुवार को महाराष्ट्र, बिहार, बंगाल, छत्तीसगढ़ सहित 27 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार (24 जुलाई) को महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु, झारखंड, मेघालय, असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र, बिहार सहित कई प्रदेशों में भारी बारिश की संभावना है।
MP में बारिश का अलर्ट
मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने से बुधवार को नर्मदापुरम के इटारसी में बाढ़ जैसे हालात रहे। मौसम विभाग ने विदिशा, सीहोर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छतरपुर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, पन्ना, कटनी, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर और उमरिया में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
हरियाणा के पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट है। सुबह से ही 6 जिलों, हिसार, यमुनानगर पंचकूला, कुरुक्षेत्र, झज्जर और चरखी दादरी में बादल छाए हुए हैं। यहां बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के 10 जिलों सिरसा,फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में आज 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है।
CG में बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग गुरुवार को बस्तर संभाग के बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रायपुर-दुर्ग, बिलासपुर समेत 24 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का यलो अलर्ट है। 25 और 26 जुलाई को मध्य और उत्तरी क्षेत्र में भारी बारिश हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश में हाहाकार
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हाहाकार है। लैंडस्लाइड से दो नेशनल हाईवे समेत कुल 385 सड़कें बंद हैं। राज्य में 22 जून से अब तक 137 लोगों की मौत हो चुकी है। 34 लापता हैं। इस दौरान 1382 करोड़ रुपए की सरकारी और निजी संपत्ति भी नष्ट हो चुकी है।
यूपी का मौसम
यूपी के फिरोजाबाद और संभल समेत 5 जिलों में रुक-रुक बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज 31 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 15-20 की स्पीड से हवाएं भी चलेंगी। पिछले 24 घंटे की बात करें तो बुधवार को मेरठ में सबसे ज्यादा 108 मिमी बारिश हुई। मेरठ में लोगों के घरों में पानी घुस गया।
बिहार के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट
बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी के 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। अररिया, किशनगंज, बांका, भागलपुर, जमुई, किशनगंज में तेज बारिश हो सकती है। पटना समेत दक्षिण बिहार में बादल छाए रह सकते हैं। 30 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है।
झारखंड में 28 तक होगी बारिश
झारखंड में मानसून फिर एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने झारखंड में 28 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है। आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। '24 जुलाई यानी आज 10 जिलों में बारिश की संभावना है।
दिल्ली में बारिश
दिल्ली-NCR में बीते दिन लगातार बारिश से सड़कों पर तीन फीट तक पानी भर गया। नोएडा में 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। गुरुवार को बादल छाए रहेंगे। गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 30 से 32°C और 23 से 25°C के बीच रहने की संभावना है। नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बिहार में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। देर रात कोसी बराज के 26 गेट खोले गए और करीब 1.73 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
राजस्थान का मौसम
राजस्थान में मौसम विभाग ने अब 26 जुलाई को 6 जिलों में बारिश की चेतावनी दी है। इससे पहले मौसम साफ रह सकता है। नए सिस्टम का अधिक प्रभाव 27 जुलाई के बाद नजर आएगा।प्रदेश में अब तक सामान्य से 109 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है। बुधवार को झुंझुनूं, कोटा, जयपुर, सीकर सहित कई जिलों में 1 से 2 इंच या उससे ज्यादा बरसात हुई।