Aaj ka mausam: उत्तराखंड-हिमाचल में 'जल प्रलय' से हाहाकार; MP, UP सहित बाकी राज्यों में कैसा है मौसम? देखिए IMD report

Aaj ka mausam: घनघोर बारिश ने कई प्रदेशों में तबाही मचा दी। नदी-नाले उफान पर हैं। सड़कों से घरों तक पानी...पानी। मौसम विभाग ने (शुक्रवार, 4 जुलाई) को उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, अरुणाचल, राजस्थान सहित 25 से ज्यादा प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Updated On 2025-07-07 08:55:00 IST

India Friday 4th July Monsoon Weather Update

Aaj ka mausam: घनघोर बारिश ने कई प्रदेशों में तबाही मचा दी। नदी-नाले उफान पर हैं। सड़कों से घरों तक पानी...पानी। कुदरत के कहर से जनजीवन पर भारी संकट है। 'जल प्रलय' से हाहाकार मची है। मौसम विभाग ने (शुक्रवार, 4 जुलाई) को उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, अरुणाचल, राजस्थान सहित 25 से ज्यादा प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भारी बारिश से अलकनंदा उफान पर है। नदी किनारे बने घर डूब गए हैं। केदारनाथ यात्रा के पड़ाव गौरीकुंड में लैंडस्लाइड के बाद रूट बंद है। हिमाचल में बारिश और लैंडस्लाइड से 37 लोगों की जान जा चुकी है। जानिए आज किस राज्य में कतनी बारिश होगी?...।

आज इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार (4 जुलाई) को मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, राजस्थान, ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नगालैंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, असम, मेघालय, तमिलनाडु, बिहार, झारखंड, पुडुचेरी, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और केरल में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड: लैंडस्लाइड से बद्रीनाथ-केदार की राह बंद
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। रुद्रप्रयाग में तेज बारिश के चलते अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया। नदी उफान पर है। किनारे बने घर डूब गए हैं। केदारनाथ यात्रा के पड़ाव गौरीकुंड में लैंडस्लाइड के बाद रूट ब्लॉक हो गया है। बद्रीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग और भनेरपानी के पास पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण रास्ता बंद हो गया है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रुके रहें और जब तक रास्ता पूरी तरह साफ न हो जाए, यात्रा न करें। मलबा हटाने का काम जारी है।

हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट
हिमाचल में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर चंबा, कांगड़ा और मंडी जिला में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। हिमाचल में लैंडस्लाइड से 37 लोगों की जान जा चुकी है। करीब ₹400 करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

ओडिशा और गुजरात में भारी बारिश
ओडिशा में भी बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। बालासोर में बाढ़ जैसे हालात हैं। सुबर्णरेखा नदी में आई बाढ़ के कारण 35 गांव अभी भी पानी में डूबे हुए हैं। बाकी इलाकों से कटे हुए हैं। गुजरात के बनासकांठा में भारी बारिश से निचले इलाकों की बस्तियों में पानी भर गया। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

एमपी का मौसम
मध्यप्रदेश में बारिश लगातार हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, श्योपुर, शिवपुरी और गुना में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, विदिशा, रायसेन, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, राजगढ़, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, कटनी, मैहर, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में भारी बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में भी बारिश का दौर बना रहेगा।

CG और यूपी में बारिश
छत्तीसगढ़ में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 33 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही रहेगा। उत्तर प्रदेश में जोरदार बारिश हो रही है। शुक्रवार को 35 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य में मानसून सीजन में नदियां उफान पर हैं। वाराणसी का रत्नेश्वर महादेव मंदिर गंगा में आधे से ज्यादा डूब गया है। 

बिहार, पंजाब और झारखंड में बारिश
बिहार में भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पंजाब के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट है। हरियाणा के सभी 22 जिलों में बारिश हो सकती है। राजस्थान में (शुक्रवार) को जयपुर, दौसा और टोंक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। झारखंड में बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवा के साथ वज्रपात की भी संभावना है।

दिल्ली का मौसम
देश की राजधानी दिल्ली में फिर भीषण गर्मी का तांडव है। गुरुवार को दिल्ली में लोगों को उमस से जूझना पड़ा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कुछ इलाकों में बादल छाए रहने और बारिश का अनुमान जताया है। शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Tags:    

Similar News