कोरोना अपडेट (28 May): महाराष्ट्र, कर्नाटक सहित इन राज्यों में मिले नए मरीज, एक्टिस केस 1200
Covid-19 Update: भारत में कोरोना फिर फैल रहा है। मंगलवार (27 मई) को महाराष्ट्र में 66, कर्नाटक 36, गुजरात 17, बिहार 5 और हरियाणा में 3 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 1200 पहुंच गई है।
Covid-19 Update: भारत में कोरोना बढ़ता जा रहा है। मंगलवार (27 मई) को महाराष्ट्र में 66, कर्नाटक 36, गुजरात 17, बिहार 5 और हरियाणा में 3 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अरुणाचल प्रदेश 2 महिलाएं पॉजिटिव आई हैं। UP के फिरोजाबाद में 78 साल के बुजुर्ग की कोरोना के इलाज के दौरान मौत हो गई। नए संक्रमितों को मिलाकर एक्टिव मरीजों की संख्या 1200 पहुंच गई है। केरल में ज्यादा 430 कोरोना मरीज हैं। महाराष्ट्र में 325 कोरोना पॉजिटिव हैं। अब तक महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में 12 मरीजों की मौत हो चुकी है।
जानिए किस राज्य में कितने मरीज, कितनी मौत
केरल में कोरोना के सबसे ज्यादा 430 एक्टिव केस हैं। महाराष्ट्र 325, दिल्ली 104, कर्नाटक 100, अरुणाचल प्रदेश 2, पंजाब - 1, हरियाणा 13, बिहार 6, राजस्थान 22, यूपी 30, गुजरात 64, गोवा 1, मध्यप्रदेश 5, प. बंगाल 11, छत्तीसगढ़ 3, तेलंगाना 1, आंध्र प्रदेश 4, तमिलनाडु 69 और पुडुचेरी में 9 मरीज मिले हैं। महाराष्ट्र में कोरोना से 5 लोगों की मौत हो चुकी है। केरल 2, राजस्थान 2, मध्यप्रदेश, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में 1-1 मरीज की मौत हुई है।
जानिए कैसे बढ़ रहा कोरोना
हांगकांग, सिंगापुर, चीन और थाईलैंड के बाद भारत में भी Covid-19 के केस लगातार बढ़ रहे हैं। 12 मई भारत में 164 केस थे। 19 मई तक 93 नए मरीज मिलने के बाद संख्या 257 हो गई। 19 से 26 मई तक 752 नए कोरोना पॉजिटिव मिले तो कोविड-19 के कुल एक्टिव केस 1009 हो गए हैं। 26 मई तक 7 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। दो दिन में मरीजों की संख्या बढ़कर 1200 पर पहुंच गई है। मौत का आंकड़ा 7 से 12 हो गया है
नोएडा में मिले चार मरीज
नोएडा में 24 घंटों में 4 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। नए मरीजों को मिलाकर कुल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। 11 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल हैं। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग उनकी नियमित निगरानी कर रहा है। नोएडा के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी टीकम सिंह ने बताया कि मंगलवार तक जिले में 15 सक्रिय मामले थे, जो बुधवार को बढ़कर 19 हो गए।
पटना में 6 नए केस मिले
बिहार की राजधानी पटना में भी कोरोना संक्रमण के नए मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। बुधवार को 6 नए मामले सामने आए, जिनमें AIIMS पटना की एक महिला डॉक्टर, एक नर्स और एक अन्य स्टाफ सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। तीनों को डॉक्टरों की निगरानी में इलाज दिया जा रहा है।
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
हल्का बुखार या गले में खराश है तो नजरअंदाज न करें। नाक बंद हो होने और बहने की समस्या से परेशान हैं तो डॉक्टर से संपर्क करें। सिर, बदन और शरीर में दर्द है तो डॉक्टर को दिखाएं। थकान महसूस होना। सूखी खांसी या सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो तुरंत अस्पताल जाएं। एक्सपर्ट डॉक्टरों का कहना है कि भीड़भाड़ वाली जगहों, अस्पतालों, और सार्वजनिक परिवहन में मास्क जरूर लगाएं। साबुन और पानी से बार-बार हाथ धोना या सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करना संक्रमण से बचा सकता है।
भारत में ओमिक्रॉन के 4 सब वैरिएंट
भारत में ओमिक्रॉन के 4 सब वैरिएंट मिले हैं। इनमें जेएन.1 (JN.1), एनबी.1.8.1 (NB.1.8.1), एलएफ.7 (LF.7) और एक्सएफजी (XFG) वैरिएंट मिले हैं। सभी वैरिएंट को ज्यादा खतरनाक नहीं बताया जा रहा था। लेकिन, अमेरिकी मीडिया से आई खबर ने चौंका दिया है। सीडीसी के आंकड़ों से पता चला है कि पिछले एक सप्ताह में कोरोना ने 350 अमेरिकियों की जान ले ली है। इनमें से ज्यादातर लोग ऐसे थे, जो कि उच्च जोखिम वाले समूह से थे। इनमें से ज्यादा की मौत के लिए एनबी.1.8.1 को जिम्मेदार पाया गया है। एनबी.1.8.1 में A435S, V445H और T478I नामक स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि यह मानव कोशिकाओं में जुड़ने की अधिक क्षमता है। इसकी वजह से यह अधिक संक्रामक बना सकता है। ऐसे में स्वास्थ्य अधिकारी इस सब वैरिएंट की खास निगरानी कर रहे हैं।
जेएन.1 वैरिएंट कितना खतरनाक
सबसे पहले जेएन.1 वैरिएंट की बात करते हैं। यह दक्षिण पूर्व एशिया में इसी वैरिएंट की वजह से कोविड के मामलों में इजाफा हुआ है, जो कि ओमिक्रॉन BA.2.86 वैरिएंट का वंशज है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो JN.1 वैरिएंट के लगभग 30 म्यूटेशन हैं। इनमें से LF.7 और NB.1.8 हैं। हाल में इन कॉमन वैरिएंट के मामले सामने आए हैं। BA.2.86 तो तेजी के साथ फैलता है।