भारत में बढ़े कोरोना के कदम: 7 दिन में 752 नए मरीज, दिल्ली सहित इन राज्यों में ज्यादा संक्रमण

Covid-19 Update: भारत में कोरोना बढ़ता जा रहा है। केरल से कर्नाटक, महाराष्ट्र और दिल्ली में खतरा बढ़ गया है। 7 दिन में 752 नए केस मिले हैं। कोविड-19 के कुल एक्टिव केस 1009 हो गए हैं। अब तक 7 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है।

Updated On 2025-05-28 13:26:00 IST

Covid-19 Update: भारत में कोरोना बढ़ता जा रहा है। केरल से कर्नाटक, महाराष्ट्र और दिल्ली में खतरा बढ़ गया है। 7 दिन में 752 नए केस मिले हैं। कोविड-19 के कुल एक्टिव केस 1009 हो गए हैं। अब तक 7 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। 305 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात भी दी है। केरल में सबसे ज्यादा 403 एक्टिव केस हैं। मुंबई 209 और दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 104 हैं। गुजरात में 83, कर्नाटक 47, उत्तर प्रदेश 15 और पश्चिम बंगाल में 12 केस हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ते को देखते हुए लोगों को सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है।

15 दिन पहले कितने थे मरीज? 
हांगकांग, सिंगापुर, चीन और थाईलैंड के बाद भारत में भी Covid-19 के केस लगातार बढ़ रहे हैं। 12 मई भारत में 164 केस थे। 19 मई तक 93 नए मरीज मिलने के बाद संख्या 257 हो गई। अब 19 मई के बाद 752 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। एक हफ्ते में सबसे ज्यादा 335 मामले केरल, 153 महाराष्ट्र, 99 दिल्ली, 76 गुजरात और 34 कर्नाटक में आए हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, 26 मई को सुबह 8:00 बजे देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1009 है।

इन राज्यों में कुल इतने मरीज
कुल मरीजों की संख्या पर नजर डालें तो केरल में कोरोना के सबसे ज्यादा 403 मामले हैं। मुंबई 209, दिल्ली में 10, गुजरात 83, कर्नाटक 47, उत्तर प्रदेश 15 और पश्चिम बंगाल में 12 केस मिले हैं। राहत की बात यह है कि अंडमान और निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे कई राज्यों में फिलहाल कोई सक्रिय कोविड-19 मामला दर्ज नहीं है। 

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
हल्का बुखार या गले में खराश है तो नजरअंदाज न करें। नाक बंद हो होने और बहने की समस्या से परेशान हैं तो डॉक्टर से संपर्क करें। सिर, बदन और शरीर में दर्द है तो डॉक्टर को दिखाएं। थकान महसूस होना। सूखी खांसी या सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो तुरंत अस्पताल जाएं। एक्सपर्ट डॉक्टरों का कहना है कि भीड़भाड़ वाली जगहों, अस्पतालों, और सार्वजनिक परिवहन में मास्क जरूर लगाएं। साबुन और पानी से बार-बार हाथ धोना या सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करना संक्रमण से बचा सकता है।

नए वैरिएंट JN.1 ने बढ़ाई चिंता
संक्रमण के लिए इस बार ओमिक्रोन के नए वैरिएंट JN.1 और उसके सब-वैरिएंट्स LF7 और NB1.8 को जिम्मेदार माना जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि अभी तक कोई सबूत नहीं मिला है जिससे लगे कि ये नए वैरिएंट पहले से ज्यादा खतरनाक या तेजी से फैलने वाले हैं।

Tags:    

Similar News