जगन्नाथ रथयात्रा 2025: अहमदाबाद में हाथी हुए बेकाबू; मची भगदड़, कैसे किया काबू?...देखें वीडियो

Ahmedabad Jagannath Rath Yatra: गुजरात के अहमदाबाद में बड़ी घटना होने से टल गई। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शुक्रवार (27 जून) को 17 हाथियों के ग्रुप में से तीन हाथी बेकाबू हो गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। शुक्र है समय पर वन विभाग की टीम ने हाथी को काबू कर लिया।

Updated On 2025-06-27 13:00:00 IST

Ahmedabad Jagannath Rath Yatra: गुजरात के अहमदाबाद में बड़ी घटना होने से टल गई। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शुक्रवार (27 जून) को 17 हाथियों के ग्रुप में से तीन हाथी बेकाबू हो गए। यात्रा में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। शुक्र है समय पर वन विभाग की टीम ने हाथियों को काबू कर लिया। तीनों हाथियों को यात्रा से हटाया तब लोगों ने राहत की सांस ली। रथ यात्रा जमालपुर स्थित मंदिर से शुरू होकर शाम तक इसी मंदिर में लौटेगी।

अब 14 हाथी यात्रा में रहेंगे 
हिंदू धर्म में 'जगन्नाथ रथ यात्रा' का विशेष धार्मिक महत्व है। देशभर में शुक्रवार को जगन्नाथ की रथ यात्राएं निकाली जा रही हैं। अहमदाबाद में यात्रा सुबह 7 बजे शुरू हुई थी। रथ यात्रा में 17 हाथियों का ग्रुप सबसे आगे चल रहा था। सुबह 10 बजे अचानक पहले एक हाथी बेकाबु हुआ। फिर दो और बेकाबू हो गए। हड़कंप मच गया। भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। शुक्र है वन विभाग की टीम ने हाथी पर काबू पाकर स्थिति को कंट्रोल किया। तीनों हाथियों को हटा दिया है। अब 17 में से 14 हाथी रथ यात्रा में शामिल होंगे। रथ यात्रा जमालपुर स्थित मंदिर से शुरू होकर रात तकरीबन 8:30 बजे भगवान वापस मंदिर लौटेंगे।

दो को हल्की चोट
तेज डीजे ध्वनि से चौंककर एक हाथी बेकाबू हो गया। हाथी को भागते देखकर अफरातफरी मच गई। संकरी गलियों में दौड़ रहे हाथियों को देखकर लोग भी भागने लगे। घटना में दो लोगों को हल्की चोट आई है। वन विभाग की टीम और महावतों ने बड़ी सूझबूझ से हाथियों को शांत किया और स्थिति नियंत्रण में लाई। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आई है। घटना के बाद रथयात्रा को 15 मिनट के लिए रोका गया। 

जानिए पुलिस ने क्या कहा
अहमदाबाद पुलिस के मुताबिक, रथ यात्रा के दौरान जुलूस में शामिल हाथी उग्र हो गए। उसने अजीब व्यवहार करना शुरू कर दिया। तुरंत काबू में किया गया और वहां से ले जाया गया। अग्निशमन विभाग, डॉक्टर और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं। 

Tags:    

Similar News