छठ पूजा 2025: 'नहाय-खाय' के साथ शुरू हुआ सूर्य उपासना का महापर्व, अमित शाह, गडकरी और नेताओं ने दी शुभकामनाएं

लोकआस्था का पर्व छठ पूजा 'नहाय-खाय' से शुरू, देशभर में श्रद्धा की लहर। अमित शाह, नितिन गडकरी और विजय सिन्हा ने दी शुभकामनाएं। जानिए संदेश।

Updated On 2025-10-25 11:58:00 IST

Chhath Puja 2025

Chhath Puja 2025: लोकआस्था और सूर्य उपासना का महान पर्व छठ पूजा शनिवार से 'नहाय-खाय' के साथ प्रारंभ हो गया है। यह त्योहार केवल बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि देश-विदेश में भी बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई प्रमुख नेताओं ने शुभकामनाएं दीं।

अमित शाह ने 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, “परंपरा, आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक छठ पूजा के 'नहाय-खाय' की हार्दिक शुभकामनाएं। छठी मईया से सभी के लिए सुख-समृद्धि की कामना करता हूं।”

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी कहा, “जय छठी मईया! नहाय-खाय के पवित्र पर्व से शुरू हो रहे सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।”

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इसे प्रकृति पूजा का प्रतीक बताते हुए लिखा, “विश्वप्रसिद्ध लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा के प्रथम दिन 'नहाय-खाय' की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। छठी मईया आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे भारतीय संस्कृति की आत्मा कहा। उन्होंने लिखा, “नहाय-खाय से शुरू सूर्योपासना का पर्व छठ शुद्धता, अनुशासन और आत्मसंयम की साधना है। बिहार की लोकसंस्कृति ने इसमें प्रकृति और श्रद्धा को एक सूत्र में पिरोया है। छठी मईया सभी को सुख-शांति और समृद्धि दें। सूर्यदेव भारत को नई ऊर्जा प्रदान करें और यह पर्व देश को एकता व स्वावलंबन का संदेश देता रहे।”


चार दिवसीय यह पर्व भारतीय संस्कृति का सबसे शुद्ध और अनुशासित उत्सव माना जाता है। 'नहाय-खाय' के बाद 'खरना', फिर 'सांझ का अर्घ्य' और अंत में 'उषा अर्घ्य' के साथ संपन्न होता है।

सूर्य उपासना का यह अनुपम पर्व आस्था, भक्ति और एकता का प्रतीक है। छठ की इस पावन शुरुआत पर पूरा देश उत्साह और सामूहिक भावना से सराबोर है।

Tags:    

Similar News