2025 बड़ा फेरबदल: भारत सरकार ने 14 IAS अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारी
भारत सरकार ने सिविल सेवा में बड़े फेरबदल के तहत 14 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी। अलका उपाध्याय, रजित पुन्हानी, देबाश्री मुखर्जी सहित अन्य की नई भूमिकाएं।
ias officers reshuffle
IAS transfers: भारत सरकार ने शुक्रवार, 22 अगस्त को केंद्रीय सिविल सेवाओं में बड़े पैमाने पर फेरबदल (IAS transfers) की घोषणा की। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने 14 वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपने की मंजूरी दी है। समिति की सचिव मनीषा सक्सेना ने इन नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं।
प्रमुख नियुक्तियां इस प्रकार हैं:
1. अलका उपाध्याय (IAS, MP:1990)
- सचिव, पशुपालन व डेयरी विभाग से स्थानांतरित होकर
- अब राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में सचिव नियुक्त।
- उनकी जगह नरेश पाल गंगवार (IAS, RJ:1994) को पशुपालन व डेयरी विभाग का सचिव बनाया गया।
2. रजित पुन्हानी (IAS, BH:1991)
अब भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त की गई हैं।
उनकी जगह देबाश्री मुखर्जी (IAS, AGMUT:1991) को कौशल विकास मंत्रालय का सचिव बनाया गया।
3. वी.एल. कांता राव (IAS, MP:1992)
- देबाश्री मुखर्जी की जगह वी.एल. कांता राव (IAS, MP:1992) को जल शक्ति मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया।
- कांता राव की जगह पीयूष गोयल (IAS, NL:1994) खान मंत्रालय के सचिव बने।
4. विजय कुमार (IAS, AGMUT:1992)
- भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष से स्थानांतरित होकर अब पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय में सचिव स्तर पर विशेष कार्य अधिकारी (OSD) होंगे।
5. सुकृति लिखी (IAS, HY:1993)
- अब रक्षा मंत्रालय के भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग में सचिव स्तर पर OSD होंगी।
- उनकी जगह रोली सिंह (IAS, RJ:1994) को राष्ट्रीय रासायनिक हथियार सम्मेलन प्राधिकरण की अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
6. रंजना चोपड़ा (IAS, OR:1994)
- अब जनजातीय कार्य मंत्रालय में सचिव स्तर पर OSD होंगी।
7. नीरज वर्मा (IAS, AM:1994)
- अब विधि और न्याय मंत्रालय (न्याय विभाग) में सचिव स्तर पर OSD होंगे।
8. अतीश चंद्रा (IAS, BH:1994)
- प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में पदोन्नति पाकर विशेष सचिव बनाए गए।
9. संजय गर्ग (IAS, KL:1994)
- अब भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) में सचिव स्तर पर OSD होंगे।
10. त्रिशालजीत सेठी (IPoS:1990)
- पदोन्नति के साथ अब केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) में सचिव होंगे।
यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी। माना जा रहा है कि यह फेरबदल आने वाले समय में होने वाली कई सेवानिवृत्तियों को देखते हुए किया गया है।