बेंगलुरु भगदड़ हादसा: कर्नाटक सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस, मांगी स्टेटस रिपोर्ट; कहा-जवाबदेही तय हो, अगली सुनवाई 10 को

बेंगलुरु भगदड़ हादसे पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया। IPL जश्न में मची भगदड़ में 11 की मौत, कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है।

Updated On 2025-06-05 18:01:00 IST

बेंगलुरु आरसीबी विजय रैली भगदड़ हादसा अपडेट्स 

Bangalore stampede Updates : कर्नाटक हाईकोर्ट ने बेंगलुरु भगदड़ मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए गुरुवार (5 जून) को सुनवाई की। कोर्ट ने सरकार से स्टेटस रिर्पोर्ट मांगी। साथ ही कहा, दोषियों पर जवाबदेही तय करने को कहा। मामले में अगली सुनवाई 10 जून को निर्धारित कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। 

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार, पुलिस प्रशासन और नगर निगम से जवाब मांगा है कि भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा उपाय और आयोजन अनुमति से जुड़े दिशा-निर्देशों का कितना पालन किया गया। कोर्ट ने यह भी पूछा कि इस तरह की सार्वजनिक सभाओं के लिए क्या कोई सुरक्षा प्रोटोकॉल तैयार किया गया था या नहीं?  

घटनाक्रम की पृष्ठभूमि
4 जून की शाम RCB टीम के विजय जुलूस के दौरान भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ पर काबू पाने के इंतजाम नाकाफी थे, जिससे भगदड़ मच गई। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 5 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं। इनकी उम्र 13 से 33 वर्ष के बीच थी। चश्मदीदों के अनुसार, एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी और कई घायल सड़क पर ही तड़पते रहे।

Live Updates
2025-06-05 16:18 IST

भाजपा नेता संबित पात्रा ने सरकार को दोषी ठहराते हुए सीएम और डिप्टी सीएम की गिरफ्तारी की मांग की है। कर्नाटक सरकार ने हादसे की जांच के लिए SIT गठित करने की घोषणा की है।

2025-06-05 16:18 IST

सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए FIR दर्ज करने की मांग की है। सीएम सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर आरोप लगाए हैं। कहा, उन्होंने लोगों को आमंत्रित किया, लेकिन जरूरी इंतजाम नहीं किए। पुलिस ने आयोजन से जुड़े अधिकारियों से पूछताछ की है।


2025-06-05 16:07 IST

कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि वह इस त्रासदी के कारणों को समझना चाहता है और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए दिशा-निर्देश तय करेगा।

2025-06-05 16:05 IST

याचिकाकर्ता के वकील ने सवाल उठाया, कहा-ऐसे खिलाड़ियों का सम्मान क्यों किया गया, जो देश के लिए नहीं खेलते? क्या इतनी बड़ी भीड़ को संभालने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त थी? केवल तीन गेट खोलना भीड़ प्रबंधन में गंभीर लापरवाही है। यह आपराधिक लापरवाही का मामला बनता है।"

2025-06-05 16:04 IST

कर्नाटक के महाधिवक्ता (AG) ने जवाब में बताया कि कार्यक्रम स्थल पर 1483 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। इनमें 1318 अधिकारी शामिल थे। उन्होंने कहा, भीड़ अनुमान से ज्यादा, यानी करीब 2.5 लाख से अधिक लोग एकत्र हो गए थे, जिस कारण स्थिति बेकाबू हो गई। उन्होंने यह भी कहा, मुख्यमंत्री ने तत्काल मुआवजे और घायलों के इलाज की घोषणा की है। 

2025-06-05 16:02 IST

सीनियर अधिवक्ता अरुण श्याम ने अदालत को बताया कि राज्य सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि कार्यक्रम के दौरान एम्बुलेंस कहाँ तैनात थीं और सुरक्षा की क्या व्यवस्था थी। इस पर अदालत ने राज्य सरकार से स्टेटस रिपोर्ट तलब की है।

2025-06-05 16:02 IST

हाईकोर्ट ने कहा, विभिन्न समाचार माध्यमों में इस त्रासदी की रिपोर्टिंग हुई है। जिसमें बताया गया कि चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान भारी भीड़ के कारण भगदड़ मची। इस मामले में अदालत स्वतः संज्ञान ले रही है।

2025-06-05 15:55 IST

कर्नाटक के मंत्री एमबी पाटिल ने कहा, मुझे लगता है कि बाहर क्या हो रहा था, यह अंदर (एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम) के लोगों को नहीं पता था। उन्हें जब तब भगदड़ सूचना मिली, तो कार्यक्रम तुरंत समाप्त कर दिया। घटना को लेकर हम सब चिंतित हैं। दुख भी जता रहे हैं, लेकिन भाजपा को इतना नीचे नहीं गिरना चाहिए। फिलहाल, हमारा ध्यान घायलों को सर्वश्रेष्ठ उपचार देने पर है। हमें यह भी जांच करा रहे हैं कि चूक कहां हुई है। 15 दिन के अंदर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री पाटिल ने कहा, केएससीए स्टेडियम में 50,000-60,000 लोग आ सकते हैं, लेकिन अंदर 3-4 लाख लोग होने का मतलब है कि कोई भी इसे रोक नहीं सकता। जो हुआ है, उसकी जांच से सारी खामियां सामने आएंगी। जिसने भी गलती की है, चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

2025-06-05 15:45 IST

कर्नाटक सरकार ने कोर्ट को बताया कि भगदड़ में घायल हुए लोगों को तुरंत इलाज मुहैया करवाया गया है। साथ ही मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की है। 1380 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।  

2025-06-05 15:42 IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की IPL जीत के जश्न के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में अधिकांश युवा थे, जिनकी उम्र 13 से 30 वर्ष के बीच थी। ये रही मृतकों की सूची-

  • ए.एस. दिव्यांशी (13 वर्ष) – कन्नूर की निवासी, जो अपनी मां, चाची और बहन के साथ कार्यक्रम में शामिल हुई थीं।
  • शिवलिंगा (17 वर्ष) – एक किशोर, जो RCB का उत्साही प्रशंसक था।
  • प्रज्वल जी. (20 वर्ष) – इंजीनियरिंग छात्र, जिनकी मां पवित्रा गणेश ने बताया कि वह RCB की जर्सी पहनकर कार्यक्रम में गए थे।
  • मनोज कुमार (18 वर्ष) – पनी पुरी विक्रेता के बेटे और प्रेसिडेंसी कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र।
  • 14 वर्षीय स्कूली छात्रा – जिनकी पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
  • सॉफ्टवेयर इंजीनियर – जिनकी पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
  • अन्य पीड़ित – जिनकी पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

Tags:    

Similar News