बेंगलुरु भगदड़ हादसा: कर्नाटक सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस, मांगी स्टेटस रिपोर्ट; कहा-जवाबदेही तय हो, अगली सुनवाई 10 को

Bangalore stampede Updates
X

बेंगलुरु आरसीबी विजय रैली भगदड़ हादसा अपडेट्स 

बेंगलुरु भगदड़ हादसे पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया। IPL जश्न में मची भगदड़ में 11 की मौत, कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है।

Bangalore stampede Updates : कर्नाटक हाईकोर्ट ने बेंगलुरु भगदड़ मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए गुरुवार (5 जून) को सुनवाई की। कोर्ट ने सरकार से स्टेटस रिर्पोर्ट मांगी। साथ ही कहा, दोषियों पर जवाबदेही तय करने को कहा। मामले में अगली सुनवाई 10 जून को निर्धारित कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार, पुलिस प्रशासन और नगर निगम से जवाब मांगा है कि भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा उपाय और आयोजन अनुमति से जुड़े दिशा-निर्देशों का कितना पालन किया गया। कोर्ट ने यह भी पूछा कि इस तरह की सार्वजनिक सभाओं के लिए क्या कोई सुरक्षा प्रोटोकॉल तैयार किया गया था या नहीं?

घटनाक्रम की पृष्ठभूमि
4 जून की शाम RCB टीम के विजय जुलूस के दौरान भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ पर काबू पाने के इंतजाम नाकाफी थे, जिससे भगदड़ मच गई। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 5 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं। इनकी उम्र 13 से 33 वर्ष के बीच थी। चश्मदीदों के अनुसार, एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी और कई घायल सड़क पर ही तड़पते रहे।

Live Updates

  • 5 Jun 2025 4:18 PM

    बीजेपी सांसद ने उठाई गिरफ्तारी की मांग

    भाजपा नेता संबित पात्रा ने सरकार को दोषी ठहराते हुए सीएम और डिप्टी सीएम की गिरफ्तारी की मांग की है। कर्नाटक सरकार ने हादसे की जांच के लिए SIT गठित करने की घोषणा की है।

  • 5 Jun 2025 4:18 PM

    CM सिद्धारमैया और शिवकुमार के खिलाफ शिकायत

    सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए FIR दर्ज करने की मांग की है। सीएम सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर आरोप लगाए हैं। कहा, उन्होंने लोगों को आमंत्रित किया, लेकिन जरूरी इंतजाम नहीं किए। पुलिस ने आयोजन से जुड़े अधिकारियों से पूछताछ की है।


  • 5 Jun 2025 4:07 PM

    ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, दिशा निर्देश जारी करेगा कोर्ट

    कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि वह इस त्रासदी के कारणों को समझना चाहता है और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए दिशा-निर्देश तय करेगा।

  • 5 Jun 2025 4:05 PM

    वकील का सवाल-ऐसे खिलाड़ियों का सम्मान क्यों?

    याचिकाकर्ता के वकील ने सवाल उठाया, कहा-ऐसे खिलाड़ियों का सम्मान क्यों किया गया, जो देश के लिए नहीं खेलते? क्या इतनी बड़ी भीड़ को संभालने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त थी? केवल तीन गेट खोलना भीड़ प्रबंधन में गंभीर लापरवाही है। यह आपराधिक लापरवाही का मामला बनता है।"

  • 5 Jun 2025 4:04 PM

    सरकार का जवाब-AG ने बताया कैसे बिगड़े हालात

    कर्नाटक के महाधिवक्ता (AG) ने जवाब में बताया कि कार्यक्रम स्थल पर 1483 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। इनमें 1318 अधिकारी शामिल थे। उन्होंने कहा, भीड़ अनुमान से ज्यादा, यानी करीब 2.5 लाख से अधिक लोग एकत्र हो गए थे, जिस कारण स्थिति बेकाबू हो गई। उन्होंने यह भी कहा, मुख्यमंत्री ने तत्काल मुआवजे और घायलों के इलाज की घोषणा की है। 

  • 5 Jun 2025 4:02 PM

    राज्य सरकार से स्टेटस रिपोर्ट तलब

    सीनियर अधिवक्ता अरुण श्याम ने अदालत को बताया कि राज्य सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि कार्यक्रम के दौरान एम्बुलेंस कहाँ तैनात थीं और सुरक्षा की क्या व्यवस्था थी। इस पर अदालत ने राज्य सरकार से स्टेटस रिपोर्ट तलब की है।

  • 5 Jun 2025 4:02 PM

    हाईकोर्ट ने कहा, विभिन्न समाचार माध्यमों में इस त्रासदी की रिपोर्टिंग हुई है। जिसमें बताया गया कि चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान भारी भीड़ के कारण भगदड़ मची। इस मामले में अदालत स्वतः संज्ञान ले रही है।

  • 5 Jun 2025 3:55 PM

    मंत्री पाटिल बोले-दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी

    कर्नाटक के मंत्री एमबी पाटिल ने कहा, मुझे लगता है कि बाहर क्या हो रहा था, यह अंदर (एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम) के लोगों को नहीं पता था। उन्हें जब तब भगदड़ सूचना मिली, तो कार्यक्रम तुरंत समाप्त कर दिया। घटना को लेकर हम सब चिंतित हैं। दुख भी जता रहे हैं, लेकिन भाजपा को इतना नीचे नहीं गिरना चाहिए। फिलहाल, हमारा ध्यान घायलों को सर्वश्रेष्ठ उपचार देने पर है। हमें यह भी जांच करा रहे हैं कि चूक कहां हुई है। 15 दिन के अंदर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    मंत्री पाटिल ने कहा, केएससीए स्टेडियम में 50,000-60,000 लोग आ सकते हैं, लेकिन अंदर 3-4 लाख लोग होने का मतलब है कि कोई भी इसे रोक नहीं सकता। जो हुआ है, उसकी जांच से सारी खामियां सामने आएंगी। जिसने भी गलती की है, चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

  • 5 Jun 2025 3:45 PM

    कर्नाटक सरकार ने कोर्ट को बताया कि भगदड़ में घायल हुए लोगों को तुरंत इलाज मुहैया करवाया गया है। साथ ही मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की है। 1380 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।  

  • 5 Jun 2025 3:42 PM

    बेंगलुरु भगदड़ में मृतकों की सूची

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की IPL जीत के जश्न के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में अधिकांश युवा थे, जिनकी उम्र 13 से 30 वर्ष के बीच थी। ये रही मृतकों की सूची-

    • ए.एस. दिव्यांशी (13 वर्ष) – कन्नूर की निवासी, जो अपनी मां, चाची और बहन के साथ कार्यक्रम में शामिल हुई थीं।
    • शिवलिंगा (17 वर्ष) – एक किशोर, जो RCB का उत्साही प्रशंसक था।
    • प्रज्वल जी. (20 वर्ष) – इंजीनियरिंग छात्र, जिनकी मां पवित्रा गणेश ने बताया कि वह RCB की जर्सी पहनकर कार्यक्रम में गए थे।
    • मनोज कुमार (18 वर्ष) – पनी पुरी विक्रेता के बेटे और प्रेसिडेंसी कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र।
    • 14 वर्षीय स्कूली छात्रा – जिनकी पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
    • सॉफ्टवेयर इंजीनियर – जिनकी पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
    • अन्य पीड़ित – जिनकी पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story